खेल

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी, 12 गेंदों में ठोक डाले 37 रन

SRH vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शुक्रवार (05 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला गया. जिसमें मेजबान टीम ने शानदार जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सनराइजर्स की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 165 रन बनाए और हैदराबाद को जीत के लिए 166 रनों का टारगेट दिया. उसके बाद सनराइजर्स की बल्लेबाजी शुरू. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत करने आए. दोनों खिलाड़ियों ने पहले ही ओवर में विपक्षी गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू कर दी.

सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी शुरूआत

बल्लेबाजी करने आए अभिषेक शर्मा ने आने के साथ तूफानी पारी शुरू कर दी. उन्होंने पहले ओवर में दो गेंद खेली और एक रन बनाए. पहले ओवर चौथी गेंद पर उन्हें स्ट्राइक मिला. लेकिन उस गेंद पर रन नहीं आए और बिट हो गई. इसके अगले गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना खाता खोला और दूसरे छोड़ पर पहुंच गए. ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविड हेड ने छक्का जड़ दिया.

दूसरे ओवर में गरजा अभिषेक शर्मा का बल्ला

हैदराबाद की पारी के दूसरे ओवर में ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरजा. उन्होंने दूसरे ओवर में 27 रन ठोक डाले. पारी का दूसरा ओवर मुकेश चौधरी लेकर आए. चौधरी की पहली गेंद को अभिषेक शर्मा ने सामने की तरफ खेलकर चौका जड़ दिया. दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बने. तीसरी गेंद को अभिषेक ने छक्का जड़ दिया. चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बने. मुकेश की पांचवीं गेंद पर अभिषेक ने छक्का जड़ दिया लेकिन ये गेंद नो बॉल हो गई. मुकेश ने पांचवीं गेंद फिर से डाली और अभिषेक ने फिर से गेंद को बाउंड्री के बाहर (6) भेज दिया. ओवर की आखिरी गेंद पर शर्मा ने चौका जड़ दिया. इस तरह से उन्होंने दूसरे ओवर में कुल 27 रन ठोक डाले.

ये भी पढ़ें-

IPL 2024, GT vs PBKS: शुभमन गिल की तूफानी पारी गई बेकार, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराया

IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक टारगेट देने के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची केकेआर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

3 minutes ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

13 minutes ago

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

30 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

1 hour ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

2 hours ago