केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी.
Jitan Ram Manjhi On Reservation: देश में आरक्षण पर छिड़े सियासी घमासान के बीच मोदी सरकार के एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि 10 साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए, जिससे ये पता चले कि किस वर्ग को कितना लाभ मिला है. इससे जो वर्ग पिछड़े होंगे, उनको आगे लाने में मदद मिलेगी.
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीम लेयर के खिलाफ है. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी 2015 से चली आ रही है. आज विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही है. इसके अलावा कई राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं.”
यह भी पढ़ें- “अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे, सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना देख रहा”, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
बता दें कि पूरे देश में आरक्षण को लेकर बहस चल रही है. बिहार में 65 फीसदी आरक्षण सीमा के सरकार के फैसले पर भी हलचल मची हुई है. आरजेडी और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां इसे संविधान की 9वीं अनसूची में डालने की मांग कर रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…