Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आरक्षण पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- बाबा साहेब ने कहा था कि 10 साल में रिजर्वेशन की होनी चाहिए समीक्षा

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीम लेयर के खिलाफ है.

jitan Ram Manjhi

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी.

Jitan Ram Manjhi On Reservation: देश में आरक्षण पर छिड़े सियासी घमासान के बीच मोदी सरकार के एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने कहा था कि 10 साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए, जिससे ये पता चले कि किस वर्ग को कितना लाभ मिला है. इससे जो वर्ग पिछड़े होंगे, उनको आगे लाने में मदद मिलेगी.

आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीम लेयर के खिलाफ है. उन्होंने कहा, हमारी पार्टी 2015 से चली आ रही है. आज विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रही है. इसके अलावा कई राज्यों में पार्टी के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- “अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले हो रहे, सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना देख रहा”, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

आरक्षण को लेकर सियासी घमासान

बता दें कि पूरे देश में आरक्षण को लेकर बहस चल रही है. बिहार में 65 फीसदी आरक्षण सीमा के सरकार के फैसले पर भी हलचल मची हुई है. आरजेडी और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियां इसे संविधान की 9वीं अनसूची में डालने की मांग कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital