देश

जम्मू-कश्मीर में 2 फौजियों का अपहरण: आतंकियों को चकमा देकर एक आजाद हुआ, दूसरे की हत्या कर डाली, शव बरामद

Jammu Kashmir news: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम आने के दरम्यान अनंतनाग जिले में भारतीय सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया गया. उन जवानों में से एक आतंकियों के चंगुल से भागकर निकलने में सफल रहा. वहीं, दूसरे जवान का अभी शव बरामद किया गया है.

डिफेंस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आतंकवादियों द्वारा अगवा किया गया दूसरा जवान प्रादेशिक सेना में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में ड्यूटी पर तैनात था. उसकी उम्र 26 वर्ष थी. अपहरण की सूचना मिलने के बाद से ही सेना की ओर से अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. बुधवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना ने जंगल क्षेत्र से 26 वर्षीय जवान का शव बरामद किया.

सूचना के मुताबिक, फौजियों को अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के शांगस से अगवा किया गया.

जंगल की लोकेशन का पता लगाने गए थे जवान

इस मामले पर बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमें जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी. सेना ने दो जवानों को जंगल की लोकेशन का पता लगाने के लिए भेजा था. हालांकि, उन्हें वहां आतंकवादियों ने अगवा कर लिया.”

कुछ रोज पहले आतंकियों की साजिश विफल की गई थी

कुछ ही दिनों पहले सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की थी. सेना और पुलिस ने कुपवाड़ा जिले के गुगलधार में नियंत्रण रेखा (LoC) पर दो आतंकियों को मार गिराया था. जवानों के अपहरण की घटना इसी तरह की मुस्तैदी के बाद सामने आई है. इससे पहले 2020 में भी ऐसी घटना हुई थी. वर्ष 2020 में आतंकियों ने जम्मू कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी के जवान का अपहरण कर लिया था. उस जवान का नाम शाकिर मंजूर वागे था. उस घटना के 5 दिन बाद शाकिर के परिवार को घर के पास ही शाकिर के कपड़े मिले थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

34 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

46 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

1 hour ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago