देश

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, पहलवान अंतिम पंघाल बोलीं- मेरे साथ धोखा हुआ

Vinesh Phogat Bajrang Punia: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने को लेकर सुर्खियों में रहे पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को आज एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत दे दी. हाईकोर्ट ने उनको ट्रायल में मिली छूट के खिलाफ दायर अर्जी को खारिज कर दिया है. यह अर्जी पहलवान अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल की ओर से दायर की गई थी, जिसमें एशियाई गेम्स के ट्रायल से पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को दी गई छूट को चुनौती दी गई थी.

अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका में कहा गया था कि ट्रायल निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए. किसी भी पहलवान को कोई छूट नहीं दी जानी चाहिए और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जानी चाहिए. हालांकि, हाईकोर्ट ने अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल की याचिका को खारिज कर दिया है. इस मामले की सुनवाई के दौरान ही हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत इस बात का फैसला नहीं करेगी कि बेहतर पहलवान कौन है? अदालत सिर्फ यह देखेगी कि एशियाई खेलों के लिए पहलवान चयन में पहले से स्थापित और तय प्रक्रिया का पालन हुआ है या नहीं.

अब सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगी महिला पहलवान अंतिम पंघाल
हाईकोर्ट के उपरोक्‍त फैसले से अंतिम पंघाल और सुजीत कलकल को निराशा हाथ लगी है. लेकिन याचिका खारिज होने के बाद अंतिम पंघाल ने कहा है कि वह अब सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगी. उन्होंने कहा कि विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के लिए सीधे प्रवेश दिया जा रहा है जबकि पिछले एक साल से उनके पास कोई उपलब्धि नहीं है.

यह भी पढ़ें: पुलिस की गुंडागर्दी, घर में घुसकर दरोगा और सिपाहियों ने की लूटपाट, ले गए नकद के साथ जेवरात

‘विनेश को बिना किसी ट्रायल के एशियाई खेलों में प्रवेश दे दिया’
महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने ट्विटर वीडियो जारी कर कहा कि विनेश फोगाट ने पिछले एक साल से अभ्यास नहीं किया है. जबकि, मैंने 2022 जूनियर विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता. यहां तक कि कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में भी मेरा स्कोर 3-3 की बराबरी पर था. इन सब के बावजूद भी मेरे साथ धोखा हुआ है. विनेश फोगाट को बिना किसी ट्रायल के एशियाई खेलों में प्रवेश दे दिया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago