फोटो-सोशल मीडिया
UP News: मध्य प्रदेश समेत चार राज्यों के चुनाव के नतीजे रविवार (3 दिसम्बर) को घोषित होने जा रहे हैं. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ी हुई हैं. तो वहीं चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) प्रभु श्रीराम के चरणों में पहुंचे हैं. शनिवार यानी आज वह अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री जनरल (रि.) वीके सिंह भी मौजूद रहे. तो वहीं हनुमान गढ़ी के बाद सभी नेता राम मंदिर भी पहुंचे. यहां रामलला के दर्शन करने के बाद निर्माण कार्य का जायजा भी लिया.
तो वहीं इससे पहले ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत का दावा किया और कहा कि, “हमें पूरा विश्वास है कि कल की मतगणना में बीजेपी मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. 24 घंटे इंतजार करें, नतीजे हमारे सामने होंगे.” मालूम हो कि हाल ही में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों के नतीजे 3 दिसम्बर को घोषित होंगे. तो वहीं मिजोरम का चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित होगा. इससे पहले सभी राजनीतिक दलों की धड़कने तेज हो गई हैं. क्योंकि एक्जिट पोल ने भाजपा और कांग्रस के बीच कांटे की टक्कर का दावा किया है. तो वहीं चुनाव परिणाम आने से पहले केंद्रीय मंत्री भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लेने पहुंचे.
ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: पाकिस्तान से आए वस्त्र पहनेंगे प्रभु रामलला, 221 पुजारियों ने की आरती
ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दर्शन पूजन के बाद निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया. अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण भी पहुंचे. बता दें कि इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है और जल्द ही उड़ानें शुरू होने की संभावना है. 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले घरेलू उड़ाने शुरू करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. इस सम्बंध में एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि एयरपोर्ट पर रनवे और पार्किंग बनकर तैयार हो गया है. बिल्डिंग का काम चल रहा है. जल्द ही लाइसेंस मिलने के साथ उड़ानें शुरू हो जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…