खेल

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा

India vs Australia: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत नहीं मिली. ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल मुकाबले में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार का हटा दें तो टीम इंडिया के लिए 2023 का साल काफी शानदार रहा है. फाइनल की हार को हटा दें तो भारतीय टीम कंगारू टीम पर पूरी तरह से हावी रही है. दोनों टीम इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. जिसके चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. शुक्रवार को चौथा मैच में जीत दर्ज करते ही भारतीय टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

भारत ने पहली बार किया कमाल

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2023 में तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 17 मुकाबले खेले हैं. इसमें से 9 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है. ये पहला मैका है जब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को एक साल में 9 बार हराया है. इससे पहले साल 2013 में भारत ने कंगारू टीम को 8 बार हराया था. वहीं, 2017 में ऑस्ट्रेलिया को सात बार हराया था.

ये भी पढ़ें- क्या भारत में नहीं होगा IPL 2024? लोकसभा चुनाव ने बढ़ाई टेंशन

ऑस्ट्रेलिया को एक साल में 9वीं बार हराया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 2023 में कुल पांच टेस्ट मैच खेले गए हैं. जिसमें से दो मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. वहीं दो मैच में कंगारू टीम को जीत मिली. जबकि, एक मैच ड्रॉ रहा. एकदिवसीय मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच इस साल अब तक आठ वनडे मैच खेले गए हैं और दोनों ही टीमों को चार-चार मैच में जीत मिली है. टी20 की बात करें तो दोनों टीमों के बीच इस साल अब तक चार मैच खेले गए हैं. इसमें तीन मैच में भारत और एक में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है.

अगले मैच में एक के नाम दर्ज होगा एक और रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 दिसंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में अगर भारत जीत दर्ज करती है तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने पूराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी. इससे पहले भारत ने साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया को चार टी20 मैचों में मात दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

नटराजासन करने से पहले जरूर करें ये 7 योगासन, बैलेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने में मिलेगी मदद; जानें सही तैयारी

Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…

14 seconds ago

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

4 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

38 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

38 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

42 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

57 minutes ago