देश

Sonbhadra: लालच देकर गरीब आदिवासियों का मजहब बदलवा रहे थे आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु के लोग, 42 पर केस दर्ज; 9 गिरफ्तार

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पुलिस द्वारा की जा रही तमाम कार्रवाईयों के बावजूद अवैध ढंग से धर्मपरिवर्तन का खेल जारी है. ताजा मामला यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से सामने आया है. खबरों के मुताबिक, यहां पर गैर कानूनी तरीके से गरीब और आदिवासी लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद 42 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है. इसी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी तलाश जारी है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सोनभद्र में गरीब आदिवासियों को लालच देकर आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु व यूपी के कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे. इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की. इसके बाद 9 लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से पुलिस को धार्मिक किताबें, प्रचार सामग्री और लैपटॉप बरामद हुआ है. तो वहीं पुलिस ने इस मामले में कुल 42 लोगों पर मामला दर्ज किया है. इस मामले अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मलहिया टोला निवासी नरसिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोग आदिवासी लोगों और गरीबों को गैर कानूनी तरीके से ईसाई धर्म अपनाने का लालच दे रहे हैं और उनको पैसा बांट रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, ये काम वो लोग काफी दिनों से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: पाकिस्तान से आए वस्त्र पहनेंगे प्रभु रामलला, 221 पुजारियों ने की आरती

इस पर पुलिस ने मामले की पड़ताल की और फिर शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत 42 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और शिकायत कर्ता द्वारा बताए गए जगह पर जाकर छापामारी कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिक्षक ने बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों में तमिलनाडु के चेन्नई का रहने वाला जयप्रभु है तो वहीं उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट्सगंज का अजय कुमार और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा का चेक्का इमैनुएल भी शामिल है. तो वहीं अन्य आरोपियों की पहचान राजेंद्र कोल, छोटू उर्फ रंजन, परमानंद, सोहन, प्रेम नाथ प्रजापति और राम प्रताप के रूप में की गई है. पुलिस इन लोगों का इतिहास खंगाल रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसी के साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से इनके पूरे गिरोह की जानकारी हासिल करने में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

AIIMS नागपुर में NBRCOM-2026 का आगाज, नई खोज और इनोवेशन का संगम

NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…

32 minutes ago

कमोड में अजगर देख उड़े होश, 48 घंटे तक खाक छानती रही पुलिस; सच जाना तो पीटा माथा?

Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…

33 minutes ago

‘भारत ने भी….’ दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री का कबूलनामा, क्या बोले- मुसादिक मसूद मलिक?

Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन से वैश्विक खेल अर्थव्यवस्था बनेगा भारत: फिक्की के ‘टर्फ’ समिट में बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया

फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…

1 hour ago

पहले दोस्ती की…शादी का झांसा, फिर 1 लाख में बेच डाला! पश्चिम बंगाल से बरामद हुई लड़की, मानव तस्करी गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…

3 hours ago

‘सत्ता की चाह ने कुंठित बना दिया…’ अखिलेश यादव को लेकर गोरखपुर में जेसीबी हादसे में जान गंवाने वाले किशोर के पिता

गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…

3 hours ago