दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महासचिव, बीजेपी (फोटो फाइल)
BJP Second List: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में बीजेपी के कुल 39 प्रत्याशी हैं, जिनमें से पार्टी ने 7 सांसदों को टिकट दिया है. उनमें से भी तीन केंद्रीय मंत्री और एक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में उतारा है. पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट दिया गया है. हालांकि वह पहले ही कह चुके थे वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते, लेकिन जब बीजेपी ने उन्हें टिकट दे दिया है उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं पार्टी का सिपाही हूं जो काम दिया जाएगा. वो करूंगा.
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि “यह पार्टी का आदेश है. मुझसे कहा गया कि मुझे काम सौंपा जाएगा और मैं ‘ना’ नहीं कहूंगा और मुझे यह करना होगा. जब टिकट की घोषणा हुई तो मैं भी हैरान रह गया. मैं पार्टी का सिपाही हूं. वे जो कहेंगे, मैं करूंगा…भाजपा दो-तिहाई बहुमत की ओर बढ़ चुकी है. वक्त बताएगा कि हमें उससे कितनी ज्यादा सीटें मिलेंगी.”
पार्टी के महासचिव ने कहा कि यह मेरे सौभाग्य की बात है कि मुझे चुनावी राजनीति में भाग लेने का मौका मिल रहा है. मैं पार्टी की अपेक्षाओं को पूरी करने की कोशिश करूंगा. इसके पहले बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में कई दिग्गज नेताओं को जगह दी है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते तथा पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है.
यह भी पढ़ें- कनाडा की एजेंसियों के नाक के नीचे खालिस्तानियों का ‘मानव तस्करी’ का खेल
मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं. ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे. विजयवर्गीय को मैदान में उतारने के फैसले से 2018 में इंदौर-3 सीट से जीते उनके विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को फिर से पार्टी का टिकट दिए जाने की संभावना कम हो गई है क्योंकि भाजपा आम तौर पर चुनाव में एक ही परिवार के सदस्यों को अपना उम्मीदवार बनाने से बचती है.
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…