देश

कंझावला हिट-एंड-रन केस: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों कुछ शर्तों के साथ दी जमानत

कंझावला हिट-एंड-रन केस के आरोपियों को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने आरोपियों को कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दी है. ये आरोपी उस कार में सवार थे, जिसमें 1 जनवरी, 2023 को घसीटे जाने से पीड़ित लड़की की मौत हो गई थी. उस समय से वे हिरासत में हैं.

न्यायमूर्ति अमित महाजन ने आरोपियों को जमानत देते हुए कहा कि इस समय यह नहीं कहा जा सकता कि इन आरोपियों का इरादा दुर्घटना करने का था. उन्होंने अपराध के लिए साजिश रची या नहीं, यह निचली अदालत में सुनवाई के दौरान साबित होगा.

न्यायमूर्ति ने यह कहते हुए आरोपी कृष्ण एवं मनोज मित्तल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अपराध की प्रकृति जघन्य है. लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि याचिकाकर्ताओं का उक्त दुर्घटना को अंजाम देने का इरादा था.

न्यायमूर्ति ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों को आईपीसी की धारा 120बी के तहत आरोपी बनाया जाना चाहिए, जो हर उस व्यक्ति को दोषी बनाता है जो आपराधिक साजिश का हिस्सा है.

कोर्ट ने कहा कि जेल का उद्देश्य मुकदमे के दौरान आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित करना है. उद्देश्य न तो दंडात्मक है और न ही निवारक है. किसी को स्वतंत्रता से वंचित करना दंड के रूप में माना गया है. सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने या मुकदमे से बचने की आशंका को दूर करने के लिए आरोपियों पर उचित शत्रे रखी जानी चाहिए.

कोर्ट ने कहा आरोपी 1 जनवरी, 2023 से हिरासत में हैं. आरोप पत्र पहले ही दाखिल किया जा चुका है. अभी तक मुकदमे का तुरंत निपटने की संभावना नहीं है. ऐसे में दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया जाता है.

ये भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: सुप्रीम कोर्ट को CBI ने बताया, कहा- क्राइम सीन को किया गया नष्ट, सबूत से हुई छेड़छाड़

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

37 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

50 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

59 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago