देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले जजपा को फिर झटका, रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी पार्टी छोड़ी, अब 4 MLA ही बचे

Haryana News: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को लगातार झटका लग रहे हैं. अब रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सियासी सरगमिंया तेज हो गई हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी गुणा-गणित में जुट गई हैं और नेताओं के दल-बदल का दौर भी शुरू हो गया है.

जजपा के पदाधिकारी.

कम होते जा रहे जजपा के विधायक

जननायक जनता पार्टी के कई विधायक पार्टी को अलविदा कह चुके हैं. टोहाना से विधायक देवेंद्र बबली, उकलाना से विधायक अनूप धानक, गुहला चीका से विधायक ईश्वर सिंह, शाहबाद से विधायक रामकरण काला और बरवाला से विधायक जोगीराम सिहाग पहले ही जजपा का साथ छोड़ चुके हैं.

हल्का नरवाना के विधायक ने कही ये बात

अब हल्का नरवाना से विधायक रामनिवास सुरजा खेड़ा ने भी जननायक जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इस्तीफे की चिट्ठी शेयर करते हुए लिखा, ”होइहे सोइ जो राम रचि राखा. नरवाना परिवार के लिए संघर्ष सदा जारी रहेगा.”

रामनिवास सुरजा खेड़ा ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा. उन्होंने लिखा, ”मैं रामनिवास सुरजा खेड़ा, विधायक हल्का नरवाना आप से अनुरोध करता हूं कि पार्टी में पिछले दो सालों से हो रही गतिविधियां मेरी राजनीतिक विचारधारा के विपरीत रही हैं, जिससे मैं व्यथित होकर आज जननायक जनता पार्टी के सभी पदों, दायित्वों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं.”

लोकसभा चुनाव के समय JJP में थे 10 विधायक

बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय जननायक जनता पार्टी के पास 10 विधायक थे. वो चुनाव से पहले भाजपा के साथ साढ़े चार साल तक गठबंधन कर सत्ता में थी. इसके बाद इसी साल 12 मार्च को भाजपा और जजपा का गठबंधन टूट गया, जिसके बाद से ही जजपा लगातार बिखराव की तरफ बढ़ रही है. 6 विधायकों के पार्टी से इस्तीफे के बाद जजपा के पास कुल 4 विधायक, रामकुमार गौतम, दुष्यंत चौटाला, नैना चौटाला और जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा ही बचे हैं.

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होना है. इन सभी सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है. राज्य में मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

20 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

39 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago