होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सांकेतिक तस्वीर
Ration Card Online: भारत में राशन वितरण योजना कई वर्षों से चल रही है. इसके जरिए देशभर में लोगों को तय दरों पर राशन दिया जाता है और पिछले कुछ सालों में कोरोना के चलते सरकार ने मुफ्त राशन देने की योजना भी शुरू की थी, जो अब भी जारी है. लेकिन इस राशन योजना के तहत लाभ कमाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना चाहिए.
सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन को प्राप्त करने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना उतना ही जरूरी है जितना कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी होना. राशन कार्ड की मदद से ही व्यक्ति मुफ्त राशन प्राप्त कर सकता है. आपको बता दें कि राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को दिया जाता है.
राशन बांटने का अधिकार राज्य सरकारों के हाथ में है, इसलिए राशन कार्ड बनाने का काम भी राज्य सरकार के अधीन आएगा. राशन कार्ड बनाने का पोर्टल हर राज्य के लोगों के लिए अलग-अलग है. अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के निवासी हैं तो आप https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड बनवा सकते हैं. वहीं अगर आप बिहार के निवासी हैं तो आप बिहार सरकार की वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आपको इन पोर्टल पर नाम, पता और आय संबंधी जानकारी देनी होगी. अगर जानकारी सही पाई जाती है तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा.
ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने के लिए कुछ जरूरी कागजों की जरूरत होती है. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से कोई एक होना चाहिए. साथ ही आप अपने घर के पते के सबूत के तौर पर बिजली या पानी की रसीद की पर्ची ले सकते हैं. राशन कार्ड बनवाने के लिए आय प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें- PM Kisan: यदि नहीं चाहिए पीएम किसान योजना का लाभ, जानें कैसे कर सकते हैं सरेंडर
राशन कार्ड सिर्फ राशन लेने का जरिया नहीं है बल्कि एक तरह से यह लोगों की पहचान का आधार भी है. इसमें आधार कार्ड की तरह ही व्यक्ति से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं.
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…