खेल

IND vs PAK: ‘पैसा बहुत है PCB के पास’- वर्ल्ड कप बॉयकॉट की धमकी दे चुके पाकिस्तान ने फिर उगला जहर

PCB Najam Sethi’s Comments: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए लगातार एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के साथ चर्चा कर रहे हैं.  मीडिया में एक ‘हाइब्रिड मॉडल’ के बारे में बात की गई है. शुक्रवार को एक बयान में, पीसीबी ने पुष्टि की कि ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर अभी चर्चा चल रही है.

दरअसल, एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान और भारत आमने सामने है. दोनों बड़े टूर्नामेंट को लेकर दोनों मुल्कों के क्रिकेट बोर्ड के बीच टकराव जारी है. एशिया कप के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने की बात पहले ही साफ कह चुकी है. इसके जवाब में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत ने भेजने की धमकी दे रहा है. इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने एक बड़ा बयान दिया है जो एक बार फिर इस मामले का तापमान बढ़ा सकता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: जहीर खान का बड़ा बयान, बोले- ‘हार्दिक आदर्श इम्पैक्ट खिलाड़ी हैं’

‘पैसा बहुत है PCB के पास’

PCB के बॉस ने दावा कर दिया है कि उनके बोर्ड के पास बहुत पैसा है और वर्ल्ड कप छोड़ने का उन्हें नुकसान नहीं होगा. पाकिस्तान ने पीएसएल का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इन दिनों खूब कमाई की है. इसलिए उन्हें वर्ल्ड कप ना खेलने के नुकसान को उठाने में कोई दिक्कत नहीं है.

इंडियन टीम को पाकिस्तान भेज दो पीएम से ज्यादा सिक्योरिटी देंगे…’

भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप ना खेलने का फैसला लिया है. इसके पीछे बीसीसीआई ने पाकिस्तान से भारत के खराब संबंध और भारतीय खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया है. पाकिस्तान और पीसीबी की तरफ से बार-बार यही बयान आ रहे हैं कि अगर टीम इंडिया पाकिस्तान आती है तो उनकी सुरक्षा सबसे अहम होगी.

बता दें इस साल सितंबर में एशिया कप की मेज़बानी पाकिस्तान को करनी है. हालांकि इस पर दोनों देशों के मुद्दो को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला आना बाकी है. आपको बता दें, नजम सेठी ने एक बार फिर वही बात दोहराई, जो पिछले एक हफ्ते से चर्चा का केंद्र बनी हुई है. उन्होंने भारत-पाकिस्तान के इस गतिरोध को दूर करने के लिए न्यूट्रल वेन्यू वाले सुझाव पर जोर दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

20 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

23 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

37 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

37 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago