देश

कर्नाटक के मेंगलुरु में टीचर ने भगवान राम को काल्पनिक बताया, प्रदर्शन के बाद स्कूल टीचर सस्पेंड

Karnataka teacher called Lord Ram imaginary: कर्नाटक के मेंगलुरु में एक स्कूल टीचर ने रामायण और महाभारत को काल्पनिक बताया है. इतना ही नहीं टीचर ने छात्रों से कहा कि भगवान राम काल्पनिक किरदार है. जानकारी के अनुसार यह मामला सेंट गेरोसा इंग्लिस एचआर प्राइमरी स्कूल का है. विवाद बढ़ने के बाद टीचर को नौकरी से निकाल दिया गया है.

मामला बढ़ने के बाद 10 फरवरी को लोगों ने टीचर के खिलाफ प्रदर्शन किया. वहीं 12 फरवरी को स्थानीय भाजपा विधायक वेदव्यास कामथ भी प्रदर्शन में शामिल हुए. भाजपा विधायक ने कहा कि टीचर ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की. इतना ही नहीं उसने बच्चों से 2002 के गोधरा दंगों और बिलकिस बानो गैंगरेप का जिक्र भी किया.

स्कूल प्रशासन ने टीचर को किया बर्खास्त

वहीं टीचर को बर्खास्त करने के बाद स्कूल प्रशासन ने भी सफाई दी है. इसमें कहा गया है कि सेंट गेरोसा स्कूल पिछले 60 वर्षों से चल रही है. लेकिन इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आपके और हमारे बीच अविश्वास पैदा हुआ है. हमने टीचर को बर्खास्त कर दिया है. हालांकि टीचर के खिलाफ अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक कामथ ने कहा कि आपकी सिस्टर्स हमारे छात्राओं से बिंदी लगाने, गजरा या पायल पहनने के लिए भी मना कर रही हैं. वह कहती है कि भगवान राम पर दूध डालना बर्बादी है.

हिजाब को लेकर भी हो चुका है विवाद

बता दें कि कर्नाटक की स्कूलों में हिजाब बैन को लेकर को भी विवाद हो चुका है. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने कर्नाटक की स्कूलों में हिजाब पर बैन लगाया था. जिसे कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी सही ठहराया था. हालांकि बाद में चुनाव के बाद अस्तित्व में आई सिद्धारमैया सरकार ने पिछले वर्ष 22 दिसंबर को स्कूल-काॅलेज में हिजाब बैन को हटा दिया था.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago