सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
किस डे 2024
Kiss Day 2024: फरवरी का महीना दो प्यार करने वालों के लिए बेहद ही खास दिन होता है. कप्लस इस वीक का इंतजार साल भर करते हैं और तरह-तरह के प्लान बनाते हैं. वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी को रोड डे का साथ शुरू होता है और प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और अंत में वैलेंटाइन डे के साथ पूरा होता है. हर साल की तरह इस साल भी 13 फरवरी को किस डे कपल्स के लिए खास होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस डे की शुरुआत आखिर किस तरह हुई? आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस डे के पीछे छिपे इतिहास के बारे में.
बता दें कि 13 फरवरी को मनाए जाने वाले किस डे का इतिहास फ्रांस से जुड़ा हुआ है. फ्रांस में छठवीं शताब्दी में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के साथ डांस करके अपने प्यार को जाहिर करते थे. फिर जब डांस खत्म हो जाता था तो आखिर में एक दूसरे को किस किया करते थे. इतना ही नहीं, एक मान्यता यह भी है कि रूस में पहले के समय में शादी के दौरान किस करने की परंपरा थी. फ्रांस और रूस की इसी परंपरा से किस डे का सिलसिला शुरू हुआ. लोग अपने पार्टनर के प्रति फीलिंग्स जाहिर करने के लिए और प्यार का इजहार करने के लिए किस करते हैं.
ये भी पढ़ें:Hug Day पर अपने प्यार को भेजें ये खास मैसेज, रिश्ते को दें नई ताजगी
जब प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को किस करते हैं तो इससे न केवल अपने प्यार का इजहार करते हैं, बल्कि इससे प्यार और भी गहरा हो जाता है. एक-दूसरे की भावनाएं समझना आसान हो जाता है. एक कपल की लाइफ में किस का महत्व बहुत ज्यादा है क्योंकि कई बार फीलिंग्स जाहिर करने के लिए शब्द नहीं मिलते, तो ऐसे में एक किस आपकी सारी फीलिंग्स पार्टनर को बताने में मदद करता है.
इतना ही नहीं, यह भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के माथे पर किस करता है तो इससे न केवल दुख को कम किया जा सकता है बल्कि उदासी को भी दूर किया जा सकता है. किस करने से व्यक्ति को दिनभर के तनाव और थकान से छुटकारा मिलता है और दिल खुश रहता है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…