देश

सोनिया गांधी कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगी नामांकन, लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

Sonia Gandhi file nomination for Rajya Sabha: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 फरवरी को राज्यसभा के लिए राजस्थान या हिमाचल से नामांकन दाखिल करेंगी. फिलहाल वह यूपी के रायबरेली से लोकसभा की सांसद हैं. इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. पिछले दिनों तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने सोनिया गांधी से कहा था कि राज्य की जनता आपको मां मानती है आप तेलंगाना से चुनाव लड़िए हालांकि सोनिया ने तब इस प्रस्ताव पर विचार करने को कहा था. बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. इसी दिन ही परिणाम घोषित किए जाएंगे.

27 फरवरी को होंगे चुनाव

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. इसी दिन ही परिणाम घोषित किए जाएंगे. बता दें कि बीजेपी ने भी आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. पार्टी ने यूपी से सिर्फ सुंधाशु त्रिवेदी को पुनः राज्यसभा भेजने का निर्णय किया है. इसके अलावा सभी चेहरे नए उतारे हैं.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली कूच के लिए 2500 से अधिक ट्रैक्टर शंभू बॉर्डर पहुंचे, सभी बॉर्डर छाबनी में तब्दील, 70 हजार से अधिक जवान तैनात

रायबरेली से लोकसभा लड़ सकती है प्रियंका

बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा के लिए डाॅ. धर्मशीला गुपता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया है. भीम सिंह अति पिछड़ा से आते हैं तो वहीं धर्मशीला वैश्य समाज से हैं. इसके साथ ही भाजपा ने सुशील मोदी को इस बार वापिस राज्यसभा नहीं भेजा है. वहीं एक सीट जेडीयू के लिए छोड़ी है.

इस बीच खबर है कि इस बार प्रियंका गांधी यूपी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है. गांधी परिवार के लिए यह सीट सेफ मानी जाती है. 1952 से अब तक कांग्रेस यहां केवल तीन बार चुनाव हारी है.

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक के मेंगलुरु में टीचर ने भगवान राम को काल्पनिक बताया, प्रदर्शन के बाद स्कूल टीचर सस्पेंड

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

30 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

37 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago