देश

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में KCR की बेटी के. कविता को ED ने पूछताछ के लिया बुलाया, लगे हैं ये आरोप

K. Kavitha Summoned By ED: प्रवर्तन निदेशालयने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता के. कविता को नये दौर की पूछताछ के लिए तलब किया है. सूत्रों ने बताया कि तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की 45 वर्षीय बेटी कविता को मंगलवार (16 जनवरी) को दिल्ली में जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

के. कविता ने ईडी को भेजा ईमेल

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि हो सकता है कि वह एजेंसी के सामने पेश नहीं हों और उन्होंने एक ईमेल के माध्यम से जांच अधिकारी को अपना निर्णय बता दिया है. कविता के वकील नितेश राणा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, ”उच्चतम न्यायालय का एक आदेश है जिसमें कहा गया है कि ईडी इस मामले में के. कविता को तलब नहीं कर सकती.’’ ईडी सूत्रों ने कहा कि बीआरएस नेता को पिछले साल उच्चतम न्यायालय से अस्थायी राहत मिली थी जो अब मान्य नहीं है.

पिछले साल 3 बार हुई थी पूछताछ

इस मामले में पिछले साल कविता से तीन बार पूछताछ की गई है और केंद्रीय एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान भी दर्ज किया था. बीआरएस की विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कविता ने अतीत में कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी का “उपयोग” कर रही है क्योंकि भाजपा तेलंगाना में “पिछले दरवाजे से प्रवेश” हासिल नहीं कर सकती.

सीएम केजरीवाल को जारी हुआ है चौथा नोटिस

बता दें कि ईडी ने मामले के सिलसिले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौथा समन जारी किया है और 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है. पिछली बार जब कविता ईडी के सामने पेश हुई थीं, तो समझा जाता है कि उनका सामना हैदराबाद के व्यवसायी और मामले के आरोपी अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों से कराया गया था, जिनके कथित तौर पर उनके (कविता) साथ करीबी संबंध हैं. ईडी ने कहा था कि पिल्लई ने कविता और अन्य से जुड़े एक कथित शराब कार्टेल “साउथ ग्रुप” का प्रतिनिधित्व किया था, जिसने 2020-21 के लिए अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाजार में एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को लगभग 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी.

यह भी पढ़ें- ED की पूछताछ के लिए तैयार हुए झारखंड के CM हेमंत सोरेन, 20 जनवरी का दिया समय

ईडी के अनुसार, “साउथ ग्रुप” में सरत रेड्डी (अरबिंदो फार्मा के पूर्व प्रवर्तक), मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी (आंध्र प्रदेश में ओंगोल लोकसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस सांसद), उनके बेटे राघव मगुंटा, कविता और अन्य शामिल हैं. ईडी ने पिल्लई के हिरासत कागजात में यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने मामले में कविता के “बेनामी निवेश का प्रतिनिधित्व किया.’’ इस मामले में कविता से सीबीआई ने पूछताछ की थी. धनशोधन का ईडी मामला सीबीआई की ओर से दर्ज की गई FIR के आधार पर दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

14 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

24 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

34 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

44 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

44 minutes ago