देश

Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन हमले की साजिश रच रहा ISI, खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के बाद बढ़ी मंदिरों की सुरक्षा

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की शुभ घड़ी नजदीक आ रही है. जिसको लेकर शोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. सुरक्षा-व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है. इसी बीच खुफिया एजेंसियों की ओर से बड़ा इनपुट पंजाब पुलिस को दिया गया है. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस के मौके पर आईएसआई पंजाब और अन्य राज्यों को दहलाने की साजिश रच रहा है. खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने मंदिरों के पास की सुरक्षा को बढ़ा दिया है. इसके साथ ही एडवाइजरी भी जारी की है.

ISI रच रही साजिश

सूत्रों के अनुसार, ISI चाहती है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भारत के मंदिरों को निशाना बनाया जाए, क्योंकि इन दिन बड़ी संख्या में मंदिरों में भीड़ उमड़ेगी. हालांकि खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पंजाब सरकार पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. पुलिस ने मंदिरों और गुरुद्वारों के बाहर सुरक्षा को बढ़ा दिया है.

प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है. बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट गौरव शर्मा ने बताया कि अलर्ट को ध्यान में रखते हुए सीमा की सुरक्षा को लेकर बीएसएफ के जवान पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं. बीएसएफ गश्ती दलों के साथ पूर्वाभ्यास भी शुरू कर दिया है.

अयोध्या की सुरक्षा को किया गया चाक-चौबंद

बता दें कि अयोध्या में कार्यक्रम को लेकर योगी सरकार दिन-रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काम कर रही है. अयोध्या धाम की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए थल, नभ और जल से व्यवस्था पुख्ता की जा रही है. मैनुअल एजेंसियों की तैनाती के साथ ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का पूरा इस्तेमाल किया जा रहा है. एटीएस, एसटीएफ, पीएसी, यूपीएसएसएफ समेत यूपी पुलिस की भारी-भरकम फोर्स को तैनात की जा रही है. इसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे व एआई, एंटी ड्रोन आदि का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. तो वहीं अयोध्या में मेहमानों की सुरक्षा के लिए बार कोडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है. रेल सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को दर्शनीय स्थलों की जानकारी देने के लिए 250 पुलिस गाइड की तैनाती की गई है. 14 जनवरी को डिजिटल टूरिस्ट ऐप भी लांच हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: आज से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का होगा शुभारंभ, 7 दिनों तक चलेगी शास्त्रीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना

11 हजार जवानों को तैनात किया जाएगा

अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि, अयोध्या धाम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक डीएसपी, लगभग 325 इंस्पेक्टर और 800 उपनिरीक्षकों को तैनात किया गया है. उन्होंने आगे बताया कि मुख्य समारोह से पहले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 11,000 जवान तैनात किये जाएंगे. तो वहीं वीआईपी सुरक्षा के लिए तीन डीआईजी, 17 एसपी, 40 एएसपी, 82 डीएसपी, 90 इंस्पेक्टर के साथ 1,000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल और 4 कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

13 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

18 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

23 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

33 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

43 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

43 minutes ago