खेल

RCB Vs LSG, IPL 2023: बैंगलोर और लखनऊ होगी आमने-सामने, जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और ड्रीम-11

RCB Vs LSG, IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सोमवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के मैच नंबर 15 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है. फाफ डु प्लेसिस की टीम ने यहां अपने आखिरी मैच में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हराकर बेंगलुरू में घर वापसी का लुत्फ उठाया. आरसीबी आईपीएल में एलएसजी से कभी नहीं हारी है, और अब जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी आज रात बेंगलुरु में आईपीएल 2023 के मैच नंबर 15 में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करने के लिए तैयार है. आरसीबी की बल्लेबाजी लाइनअप के लिए विराट कोहली और डु प्लेसिस महत्वपूर्ण हैं.

पिच रिपोर्ट: बेंगलुरू का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम टी-20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के अनुकूल सतह के लिए जाना जाता है, जहां पहली पारी का औसत स्कोर 183 है. क्रिकेट फैंस सोमवार को एक बड़े स्कोर वाले मैच की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पांच छक्के खाने वाले गेंदबाज को KKR ने कहा- ‘चैंपियन’, हर कोई कर रहा है सलाम

दोनों टीमों की प्लेइंग-11…

LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक, क्रुणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, आयुष बडोनी, आवेश खान.

RCB: फाफ डु प्लेसिस (C), विराट कोहली, वनिंदु हसरंगा, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और आकाश दीप.
इम्पैक्ट प्लेयर: अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई.

ड्रीम-11 टीम

कप्तान- विराट कोहली
उप-कप्तान- ग्लेन मैक्सवेल
विकेटकीपर- निकोलस पूरन
बल्लेबाज- फाफ डु प्लेसिस, मेयर, राहुल
ऑलराउंडर- ब्रेसवेल, क्रुणाल पांड्या, स्टोइनिस
गेंदबाज- कर्ण शर्मा, उनादकट

Amit Kumar Jha

Recent Posts

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

6 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

15 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

42 minutes ago

पति शिंजो आबे की याद में भावुक हुईं अकी आबे, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद छलके आंसू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान के पूर्व पीएम दिवंगत शिंजो आबे की पत्नी अकी…

43 minutes ago

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

52 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

54 minutes ago