देश

West Bengal: हावड़ा में नमाज के समय फिर पथराव, उपद्रवियों ने फेंके पत्थर, CM ममता बोलीं- ‘हिंसा के पीछे हिंदू नहीं, बीजेपी है’

KolKata: पश्चिम बंगाल के हावड़ा (Howrah) में एक बार फिर पत्थरबाजी शुरू हो गई है. आज यानी की शुक्रवार को नमाज के समय हावड़ा के शिबपुर (shibpur) थाना इलाके में हिंसा देखने को मिली है. कुछ उपद्रवियों ने यहां फिर से पत्थरबाजी की है. जिससे एक बार फिर से क्षेत्र में तनाव फैल गया है. मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, इसके साथ ही कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं. बड़ी तादाद में पुलिस बल मस्जिद इलाके में तैनात है. बता दें कि इससे पहले यहीं पर रामनवमी के दौरान बवाल हो गया था. जिसमें उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभायात्रा निकालते समय शिबपुर और संकाल में भड़काऊ नारेबाजी की गई. जिसके बाद ही हिंसा शुरू हो गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी फोर्स की तैनाती हुई.

‘हिंसा के पीछे हिंदू नहीं, बीजेपी है’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस उपद्रव को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उनका कहना है कि वे दंगाइयों को देश के दुश्मन मानती हैं क्योंकि उन्होंने एक खास वर्ग को टारगेट करने के लिए बिना अनुमति वाले रास्ते का चुनाव किया. उन्होंने कहा (बीजेपी) सांप्रदायिक दंगों के प्रबंध के लिए राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं. उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई?”

मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि “हावड़ा में हिंसा के पीछे हिंदू नहीं, इसे भारतीय जनता पार्टी ने अंजाम दिया है. हिंसा में जिसकी भी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है, हम उन सभी की मदद करेंगे.

यह भी पढ़ें-  Amritpal Singh: “अमृतपाल सिंह की जान खतरे में है, उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए”, लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह ने दिया बड़ा बयान

बीजेपी ने किया ममता पर पलटवार

हालांकि, पश्चिम बंगाल बीजेपी ने ममता के आरोपों झूठ करार देते हुए कहा कि ‘‘हिंसा के लिए मुख्यमंत्री और राज्य प्रशासन जिम्मेदार हैं.’’ अधिकारी ने एक ट्वीट में कहा, ”मैं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्य सचिव से शिबपुर, हावड़ा, दालखोला और उत्तर दिनाजपुर की बिगड़ती कानून व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.”

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago