देश

KRK की फिर बढ़ी मुसीबत, मनोज बाजपेयी को ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहना पड़ा महंगा, कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Manoj Bajpayee-KRK: अभिनेता और खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) उर्फ केआरके (KRK) की मुसीबतें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं. उन पर मशहूर एक्टर मनोज बाजपेयी को ‘‘चरसी और गंजेड़ी’’ कहने का आरोप है. केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर बायपेयी को ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहा था. जिसके बाद उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. अब इस मामले में इंदौर जिला अदालत ने केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है. बाजपेयी के वकील परेश जोशी (Paresh Joshi) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ मानहानि (defamation) का मुकदमा दर्ज कराया था. ये मामला साल 2021 से शुरू हुआ था. तब केआरके ने मनोज बाजपेयी के खिलाफ दो आपत्तिजनक ट्वीट किए थे.

मानहानि के मामले में उपस्थित नहीं हुए थे केराके

इंदौर जिला अदालत (Indore Court) में मानहानि मामले में उपस्थित नहीं हुए थे जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. मनोज बाजपेयी के वकील परेश जोशी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि “बाजपेयी की अर्जी पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) ने केआरके के खिलाफ गुरुवार को गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया और अदालत में उनकी हाजिरी के लिए 10 मई की तारीख तय की है.

यह भी पढ़ें- Bihar: यूट्यूबर मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, घर पर शुरू हुई थी कुर्की की कार्रवाई, EOW करेगी पूछताछ

वहीं इस मामले पर बाजपेयी ने कहा कि “केआरके को इंदौर की जिला अदालत में लंबित मानहानि मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन वह प्रकरण की सुनवाई में कथित तौर पर देरी कराने के लिए न्यायालय के सामने जान-बूझकर हाजिर नहीं हो रहे हैं.”

कार्यवाही को स्थगित करने की मांग

केआरके की तरफ से कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि उनके खिलाफ कार्यवाही को स्थगित कर दी जाए. क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पेश की है और इसमें उन्हें राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट को अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी भी दी है.

इमेज खराब करने के लिए किए थे ट्वीट

मनोज बाजपेयी ने आरोप लगाया है कि केआरके ने उनकी इमेज को खराब करने के इरादे से अलग-अलग ट्विटर हैंडल से 26 जुलाई, 2021 को दो ट्वीट कर उन्हें ‘चरसी और गंजेड़ी’ कहा था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

14 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

44 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago