Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kushinagar Accident: भीषण सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, 3 घायल, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे युवक

दुर्घटना में कार सवार कप्तानगंज के दीपक चौधरी व अरमान अंसारी की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों कार की अगली सीट पर बैठे थे.

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

Kushinagar Accident: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं और दो की मौत हो गई है और तीन युवक घायल हो गए हैं. तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद यह हादसा हुआ है. तीनों घायलों को पुलिस ने गाड़ी से निकालने के बाद कप्तानगंज सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां हालत गम्भीर बताई जा रही है. कार सवार गोरखपुर से आ रहे थे. बताया जा रहा है कि वे सभी जन्म दिन की पार्टी कर लौट रहे थे कि तभी कप्तानगंज थाने के बगहा वीर बाबा स्थान पर हादसा हुआ.

यह हादसा कुशीनगर जिले में गुरुवार की सुबह हुआ है. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. जनपद के कप्तानगंज के परबगहा वीर बाबा के स्थान के पास ही गोरखपुर-कप्तानगंज मार्ग पर अनियंत्रित कार पलट गई और कार में सवार पांच लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना का वीडियो और फोटो सामने आया है, जिसमें कार के परखच्चे उड़े दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Varanasi Gyanvapi: ज्ञानवापी केस में मुख्य वादी संतोष सिंह ने विश्व वैदिक सनातन संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब अलग होकर लड़ेंगे केस

दुर्घटना में कार सवार कप्तानगंज के दीपक चौधरी व अरमान अंसारी की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक दोनों कार की अगली सीट पर बैठे थे तो वहीं कार में तीन अन्य लोग भी सवार थे जो कि कप्तानगंज के ही थे, जिनका नाम विवेक पासवान, नीरज यादव, अमन यादव बताया जा रहा है. तीनों गंभीर रूप से घायल हैं. जानकारी सामने आई है कि पांचो युवक आपस में दोस्त थे और सुबह एक साथ गोरखपुर से जन्मदिन पार्टी कर निकले थे. फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है. पुलिस ने बताया कि पांचों के घरों में घटना की सूचना दे दी गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital