Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP: लखीमपुर खीरी में भीड़ पर चढ़ा ट्रक, छह की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

UP News: पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखीमपुर खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि यहां एक बेहद दुखद घटना हुई है. एक स्कूटी और कार में टक्कर हुई थी. उसे बचाने और देखने के लिए कुछ लोग खड़े हो गए थे.

UP

हादसे के बाद ट्रक और कार

Edited by Nitish Pandey

UP: यूपी के लखीमपुर जिले में तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में आए बाइक सवार को बचाने के लिए सड़क पर आ रहे ट्रक ने अपना संतुलन खो दिया, जिसके चलते वहां चल रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया. इस घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पांगी खुर्द गांव के समीप शनिवार देर रात हुई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहानि पर शोक व्यक्त किया है. सीएम ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को जीवित बचे लोगों का सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि दो लोगों की हालत बेहद गंभीर है. उन्हें लखनऊ के एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है.

ये भी पढ़ें: Firozabad News: दुल्हन को कार से उतारते वक्त हुई हर्ष फायरिंग, किशोरी के पैर में लगी गोली, वीडियो वायरल

अनियंत्रित ट्रक ने लोगों को कुचला-एसपी गणेश साहा

पुलिस अधीक्षक (एसपी) लखीमपुर खीरी गणेश प्रसाद साहा ने कहा कि यहां एक बेहद दुखद घटना हुई है. एक स्कूटी और कार में टक्कर हुई थी. उसे बचाने और देखने के लिए कुछ लोग खड़े हो गए थे. बहराइच की तरफ से एक ट्रक आ रहा था जो कि अनियंत्रित हो गया और वहां मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए. अभी चार लोगों की मौत की सूचना मिलाी है और कुछ लोग घायल हुए हैं. पहली प्राथमिकता घायलों को अस्पताल पहुंचाना था, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है. शुरुआत में ट्रैफिक जाम की स्थिति थी लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है. ट्रक किस तरह अनियंत्रित हो गया, यह अभी जांच का विषय है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital