लैंड फॉर जॉब से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव के करीबी सहयोगी अमित कत्याल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिल गई हैं. हाईकोर्ट ने अमित कत्याल को जमानत देते समय लगाई गईं शर्तों में बदलाव कर दिया है.
अदालत ने कहा कि अमित कत्याल को अब सिर्फ महीने के पहले सोमवार को जांच एजेंसी के समक्ष पेश होना होगा. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और ईडी अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: असम के सोनापुर में बुलडोजर कार्रवाई: अवमानना याचिका पर यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश
वहीं अमित कत्याल के वकील ने कहा कि उनको एजेंसी ने जब भी बुलाया, वो उसके समक्ष पेश हुए. इससे पहले अमित कत्याल हर सोमवार और गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होते थे. कत्याल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 11 नवंबर, 2023 को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था.
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कत्याल ने आरजेडी प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद की ओर से कई नौकरी चाहने वालों से जमीन खरीदी. ईडी ने दावा किया है कि कत्याल एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक थे, जिसने लालू प्रसाद की ओर से उम्मीदवारों से जमीन खरीदी थी. इस मामले में राजद सुप्रीमो के परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी आरोपी हैं. 22 मई को निचली अदालत ने कत्याल की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उन्हें राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं हैं.
-भारत एक्सप्रेस
BSNL Insurance Plan: BSNL चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ इंश्योरेंस कवर देने की तैयारी…
Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…
Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…
Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…
दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…