देश

लैंड फॉर जॉब मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट ने राबड़ी देवी-मीसा भारती को दी अंतरिम जमानत

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को राहत मिली है. आज यानी 9 फरवरी 2024 को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव और हृदयानंद चौधरी को अंतरिम जमानत मिली है. शुक्रवार को राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचे थे. स्पेशल जज विशाल गोगने की कोर्ट में पेशी हुई.

इस मामले में ईडी ने 4751 पेज की चार्जशीट दाखिल की है. लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की ये पहली चार्जशीट है. इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया है. सुनवाई के दौरान ईडी ने कहा था कि आरोपी अमित कात्याल ने वर्ष 2006-07 में एके इन्फोसिस्टम नामक कंपनी का गठन किया था.

वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े अमित कात्याल

ईडी ने अदालत को बताया था कि कंपनी ने वास्तविक रूप से कोई व्यापार नहीं किया बल्कि कई भूखंड खरीदे. इनमें से एक भूखंड नौकरी के बदले जमीन घोटाले से हासिल किया गया. मामले में आरोपी अमित कात्याल वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े. आरोपी हृदयानंद चौधरी भी अदालत में पेश होने के लिए पहुंचे. मामले में सभी आरोपियों ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है. राउज एवेन्यू कोर्ट से रेगुलर जमानत की मांग की है. कोर्ट ने ईडी से जमानत अर्जी पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

लालू परिवार को मिली राहत

बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार से लगातार पूछताछ हो रही है. अभी कुछ दिनों पहले ही लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से पटना में ईडी ने पूछताछ की थी. लालू को करीब 10 घंटे तो तेजस्वी को 8 घंटे के आसपास बैठाया गया था. कई सवाल पूछे गए थे. अब दिल्ली में राबड़ी, मीसा और हेमा यादव को अंतरिम जमानत मिलने के बाद थोड़ी राहत जरूर मिली है.

ये भी पढ़ें:हल्द्वानी में उपद्रवियों ने सुनियोजित तरीके से हिंसा को दिया अंजाम, डीएम बोलीं- कुछ बड़ा करने की तैयारी थी

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 14 साल पुराना है. इस मामले में आरोप है कि तत्कालीन रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन ली थी. आरोपों को लेकर सीबीआई ने 18 मई 2022 में केस दर्ज किया था. रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर नौकरी के लिए पहले सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया फिर उनसे जमीन ट्रांसफर करवाने के बाद उनकी नौकरी पक्की कर दी गई. सीबीआई के आरोपों के ही आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था और जांच शुरू करते हुए चार्जशीट फाइल की थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

3 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

9 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

28 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago