उजैर खान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कंमाडर था
Anantnag Encounter in Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा (LET) के कंमाडर उजैर खान को भारतीय सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. अनंतनाग पिछले एक हफ्ते से आतंकियों से मुठभेड़ चल रही थी, जिसमें 4-5 आतंकी मारे गए हैं. अभी कश्मीर में एडिशनल जनरल डायरेक्टर आॅफ पुलिस (ADGP) विजय कुमार ने बताया कि आतंकी उजैर खान का शव बरामद कर लिया गया है.
उजैर खान काफी समय से जम्मू-कश्मीर में आतंक मचा रहा था. सुरक्षाबलों को गडूल कोकेरनाग में दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई. मुठभेड़ कई घंटे तक लगातार चली. ADGP विजय ने आज दोपहर को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकी उजैर खान को मार गिराया गया है. उजैर के अलावा एक और आतंकी की लाश घटनास्थल पर मिली है. वहीं, तीसरे आतंकी की लाश मिलने की भी संभावना है. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.
यह भी पढ़िए: रॉड से पीट-पीटकर कुत्ते को मार डाला, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
उजैर खान के मारे जाने की खबर आते ही सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल होने लगी. राज्य पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटनास्थल के पास ना जाने की अपील की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह अब तक का सबसे लंबा ऑपरेशन है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में यह तीसरी सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ है. 13 सितंबर से शुरू हुए इस मिलिट्री ऑपरेशन को 100 से अधिक घंटे बीत चुके हैं.
— भारत एक्सप्रेस
पटना में गंगा नदी के डूब क्षेत्र से 8 सप्ताह में सभी अवैध निर्माण हटाने…
Pakistani Killed By BSF: घुसपैठिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय इलाके की ओर बढ़ रहे…
स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप और डे-केयर में मासूम से उत्पीड़न मामले…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के 14 आदेशों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम…
Bengaluru Rent 2BHK : बेंगलुरु में एक रेडिट यूजर ने ₹70,000 मासिक किराए वाले 2BHK…
Divya Mittal With Raja Bhaiya: एक वायरल पोस्ट में IAS दिव्या मित्तल प्रतापगढ़ के बाहुबली…