देश

Liquor Policy Case: मीडिया से कुछ कहना चाहते थे मनीष सिसोदिया, गर्दन पकड़ कर कोर्टरूम में ले गई पुलिस, केजरीवाल बोले- क्या ऊपर से आदेश था?

Manish Sisodia: दिल्ली शराब घोटाले के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज पेशी के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया, लेकिन इस दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. यहां एक पुलिसकर्मी सिसोदिया की गर्दन पकड़कर कोर्ट के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्ति जतायी है.

सीएम केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया के साथ इस तरह व्यवहार करने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने सिसोदिया को गर्दन से पकड़ कर ले जाने वाले वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- “क्या पुलिस को इस तरह मनीष के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है” ?

यह भी पढ़ें- Video: “कोई तो है जो नफरत के बाजार में खोल रहे मोहब्बत की दुकान”, राहुल गांधी के ट्रक में सवारी करने पर बोली कांग्रेस

‘सिसोदिया के साथ पुलिसकर्मी ने किया दुर्व्यवहार’

सीएम केजरीवाल के बाद उनके इस वीडियो को आप नेता आतिशी ने भी शेयर किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार. दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए.

मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून बढ़ी

बता दें, आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है. दरअसल, आबाकारी घोटाले मामले में सिसोदिया की आज न्यायिक हिरासत खत्म होनी थी जिसको लेकर आज उन्हें पेश किया गया था. इससे पहले मनीष सिसोदिया ने पेशी के दौरान एक टेबल, चेयर और कुछ किताबों की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

22 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

34 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

58 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

1 hour ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

2 hours ago