देश

दिल्ली की जनता भाजपा के साथ है, केजरीवाल और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचारी, एक-दूसरे के पर्यायवाची: भाजपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

BJP Vs Congress AAP In Delhi: कांग्रेस की अगुवाई में बने I.N.D.I.A. गठबंधन से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सीटों के बंटवारे की खबर आ गई है. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. दोनों पार्टियों के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में सीटों का बंटवारा हुआ है. इस पर भाजपा ने तंज कसा है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर जुबानी हमला बोला. वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. उन्होंने कहा— “अभी लोकसभा के नंबर 7 और 0 हैं, AAP 0 है, कांग्रेस 0 है..लेकिन भाजपा के पास दिल्ली की सभी सातों सीटें हैं. आप देख लीजिए कि AAP और कांग्रेस के पास कोई सीट नहीं है, तो राजनीतिक समीकरण में ये 0+0=0 होता है.”

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा— “दिल्ली की जनता भाजपा के साथ है, जनता जानती है कि अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस दोनों भ्रष्टाचारी एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं…ऐसे भ्रष्टाचारियों को देश पसंद नहीं करेगा…”

यह भी पढ़िए: आप-कांग्रेस का 4 राज्यों में गठबंधन का ऐलान, पंजाब में आमने-सामने होंगी दोनों पार्टियां

इधर, AAP प्रदेशाध्यक्ष बोले— भाजपा घबराई हुई है

भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा का बयान आने के बाद हरियाणा के आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा, “I.N.D.I.A. गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बहुत मजबूत हुआ है. भाजपा इससे घबराई हुई है. अब दिल्ली की कुल 7 और हरियाणा की कुल 10 सीटें INDIA गठबंधन जीतने वाला है. इससे घबराकर भाजपा अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है.”

I.N.D.I.A. गठबंधन में सीट बंटवारे पर गुजरात के भरूच से AAP के नेता चैतर वसावा ने खुशी जताई. चैतर वसावा ने लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिए जाने पर कहा, “मेरा नाम भरूच सीट से बतौर उम्मीदवार घोषित हुआ है, इससे मैं बहुत आनंदित हूं. मैं अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मल्लिकार्जुन खरगे समेत सभी नेताओं का धन्यवाद करता हूं.

चैतर वसावा ने कहा कि मुझे इसकी खुशी है कि देश में I.N.D.I.A. से जुड़ी पार्टियों का मजबूत गठबंधन हुआ है. आने वाले दिनों में चुनाव के दौरान हम भरूच लोकसभा सीट जीतकर अपने दिवंगत नेता अहमद पटेल को श्रद्धांजलि देंगे.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

5 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

48 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

52 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago