special train in holi 2024
Special Train For Holi 2024: यात्रीगण ध्यान दें! होली पर ट्रैन के सफर करने वाले यात्रियों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक दर्जन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. हालांकि अभी रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी नहीं मिली है. एनईआर ने जिन शहरों के लिए स्पेशल चलाने का प्रस्ताव भेजा है उनमें दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, हैदराबाद, लुधियाना, अमृतसर प्रमुख रूप से शामिल हैं.
दरअसल, बीते साल दिवाली में पूर्वोत्तर रेलवे में लगभग तीन लाख अतिरिक्त यात्रियों ने सफर किया था. उसी को ध्यान में रखते हुए होली में ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. पूर्वांचल के लोग देश के विभिन्न बड़े शहरों में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं. ये लोग दिवाली और होली में घर लौटते हैं. इसलिए इन त्योहारों में ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलना लगभग मुश्किल हो जाता है. लोग दो से तीन महीने पहले ही बुकिंग शुरू करा देते हैं.
अभी स्थिति यह है कि वैशाली, गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति आदि प्रमुख ट्रेनों में 20 से 24 मार्च के बीच दिल्ली से गोरखपुर के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. यही हाल मुंबई, अहमदाबाद और लुधियाना आदि शहरों से आने वालों का है.
होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा फरवरी के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी, लेकिन इन ट्रेनों में बुकिंग मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है. अभी स्पेशल ट्रेनों के टाइम टेबल व किराए आदि का निर्धारण किया जा रहा है. इस बार रेलवे थर्ड एसी व स्लीपर कोच की संख्या अधिक रखने पर विचार कर रहा है, क्योंकि बीती दिवाली में सबसे अधिक मारामारी थर्ड एसी में ही देखी गई थी.
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…