देश

‘मैं न्याय यात्रा में शामिल होऊंगा..’, UP में राहुल गांधी के साथ जाने पर बोले अखिलेश यादव- यह PDA की यात्रा

Bharat Jodo Nyaya Yatra Updates: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पूर्वोत्तर के राज्यों से पश्चिम की ओर बढ़ते जा रही है. राहुल गांधी अपने समर्थकों के हुजूम के साथ यूपी में प्रवेश कर चुके हैं. अब उनको इस यात्रा में समाजवादी पार्टी का साथ मिलेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने इस बारे में आज ऐलान कर दिया.

अखिलेश यादव ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के सवाल पर कहा— “हां, मैं कल न्याय यात्रा में शामिल होऊंगा.” साथ ही उन्होंने कहा कि वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) की यात्रा होगी. पीडीए में समाजवादी पार्टी के अलावा कुछ और क्षेत्रीय दल भी शामिल हैं.

हम सत्ता में होते तो पेपर लीक नहीं होता: सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने यूपी में पेपर लीक प्रकरण पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने उत्तर प्रदेश के बहराइच में कहा, “भाजपा सरकार की नौकरी देने की नीयत नहीं थी, सरकार अगर नौकरी देना चाहती तो जब पहला पेपर लीक हुआ था तभी सरकार सख्ती से कार्रवाई करती और उसका परिणाम यह होता कि कोई पेपर लीक नहीं होता…आज नौजवानों के सपनों के साथ यह सरकार खिलवाड़ कर रही है. हमारी सरकार होती तो ये नौबत नहीं आती कि युवा आत्महत्या कर लें.”

यह भी पढ़िए: यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जश्न मनाते दिखे परीक्षार्थी, लखनऊ से लेकर प्रदेश के तमाम हिस्सों में इस अंदाज में जाहिर की खुशी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago