Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द होने पर जश्न मनाते दिखे परीक्षार्थी, लखनऊ से लेकर प्रदेश के तमाम हिस्सों में इस अंदाज में जाहिर की खुशी

यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा निरस्त होते ही लखनऊ से लेकर बनारस तक अभ्यर्थी जश्न में डूब गए. लखनऊ में तो हजारों की संख्या में एक जगह जमा हो अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की.

लखनऊ में खुशी से झूमते अभ्यर्थी

हाल ही में हुई यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों के चलते सीएम योगी ने परीक्षा निरस्त करने के आदेश दिए हैं. उनका ऐसा करना ही था कि प्रदेश भर के अभ्यर्थियों में खुशी कि लहर दौड़ पड़ी. लखनऊ से लेकर बनारस तक अभ्यर्थी जश्न में डूब गए. लखनऊ में तो हजारों की संख्या में एक जगह जमा हो अभ्यर्थियों ने अपनी खुशी व्यक्त की.

17 और 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन राज्य के विभिन्न जगहों पर चल रहा था. यूपी के प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के गेट के सामने आज भी सुबह से अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर हुई गड़बड़ी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे थे. वहीं जैसे ही वहां पर परीक्षा निरस्त होने की सूचना पहुंची सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे.

सीएम योगी ने की सख्त कार्रवाई की बात

अपने एक्स एकाउंट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया “आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं. परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे. ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है.”

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, “रद्द करना और फिर से दोबारा परीक्षा कराना एक तरफ है. जिम्मेदारी कौन तय करेगा? किसकी जिम्मेदारी है? 48 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका दिया। उनका इतना पैसा बर्बाद हुआ, समय बर्बाद हुआ एक तरह से उनका जीवन बर्बाद किया. उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कहां है बुलडोजर?”

इसे भी पढ़ें: निरस्त हुई यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा, 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने के सीएम योगी ने दिए आदेश



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital