सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Lok Sabha elections 2024 : लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सियासी दलों में दौड़-धूप शुरू हो गई है. मार्च-अप्रैल महीने में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हो सकता है. नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 9 साल पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत दर्ज कर केंद्र में सत्ता पर काबिज हुई थी. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार का दूसरा कार्यकाल चल रहा है, और नरेंद्र मोदी अब तीसरे कार्यकाल के लिए ताल ठोक रहे हैं. हालांकि, इस बार का चुनावी मुकाबला दिलचस्प लग रहा है, क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस एक नए गठबंधन I.N.D.I.A के सहारे अपनी दावेदारी पेश कर रही है.
2024 में किसकी सरकार बनेगी, यह तो चुनावों बाद ही पता चलेगा, लेकिन उससे पहले इंटरनेशन ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies LLC) की ओर से एक बड़ा दावा किया गया है. जेफरीज की मानें तो 2024 में अगर मोदी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन की हार हुई तो शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. तब स्टॉक मार्केट 25% तक लुढ़क सकता है. अगर वास्तव में ऐसा हुआ तो भारतीय बाजार में कोहराम मच जाएगा.
जेफरीज में इक्विटी स्ट्रैटेजी के ग्लोबल हेड क्रिस वुड (Chris Wood) कहते हैं कि मोदी सरकार की सत्ता में वापसी होनी चाहिए, अगर नरेंद्र मोदी की पार्टी सत्ता में नहीं आई तो भारतीय शेयर बाजार गिर सकता है. उन्होंने कहा कि 2004 की तरह भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी नहीं होती है तो भारतीय शेयर बाजार 25% तक लुढ़क सकता है. क्रिस वुड का कहना है कि पीएम मोदी की सरकार ने ग्लोबल सप्लाई चेन को आकर्षित करने के लिए कई तरह के रिफॉर्म्स किए हैं.
बिजनेस स्टैंडर्ड के एक इवेंट में क्रिस वुड ने यह बयान दिया. जहां उन्होंने कहा कि 2024 में अगर नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाले NDA गठबंधन की हार हुई तो शेयर बाजार में भारी गिरावट आ सकती है. मालूम हो कि वर्ष 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली NDA सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. उस हार के बाद भारतीय शेयर बाजार में अगले 2 दिनों के दौरान 20% की गिरावट देखने को मिली थी.
यह भी पढ़िए: कांग्रेस ने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, गौरव वल्लभ को उदयपुर से टिकट, देखें सूची
नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में कांग्रेस को करारी शिकस्त दी थी. कांग्रेस को मात्र 44 लोकसभा सीटें ही मिल पाई थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 282 सीटों पर जीत दर्ज की. उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने और बड़ी जीत दर्ज की. भाजपा को 303 सीटें मिलीं और कांग्रेस 52 सीटें जीती.
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…