चुनाव प्रचार के दौरान अरुण गोविल.
दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित प्रसिद्व धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से बीते 2 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.
नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने इस सीट के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है. खबर है कि रामायण में सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अरुण गोविल के लिए प्रचार करेंगे.
दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी इसकी पुष्टि की है कि वे अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हालांकि तारीख और समय के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, संभावना है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच रामायण सीरियल की स्टारकास्ट मेरठ शहर में मौजूद रहेगी.
अरुण गोविल के नामांकन दाखिल करने के बाद दीपिका चिखलिया ने कहा था, ‘हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. हमारी काफी सालों से पुरानी है. हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी हम साथ दिखे थे. हम निश्चित रूप से उनके लिए प्रचार करेंगे, क्योंकि वह हमारे पुराने दोस्त हैं.’
ये भी पढ़ें: ‘कोई क्या बोलता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’ सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी- पीएम मोदी से सीखे विपक्ष
रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी अपने साथी गोविल को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि हमारे बीच एक मजबूत रिश्ता है. उन्होंने कहा, ‘अरुण गोविल के जीवन से बहुत प्रभावित हूं. उनके लिए मेरठ की जनता के बीच मैं 100 प्रतिशत आऊंगा. जल्द ही मेरठ के लोगों से मेरी मुलाकात होगी.’
मेरठ सीट पर नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक है. 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 8 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकेगी. मेरठ में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा.
-भारत एक्सप्रेस
Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा…
Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…
Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…
Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…
Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों…