Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी: Arun Govil के लिए वोट मांगेंगे रामायण के कलाकार, मेरठ में प्रचार के दौरान साथ दिखेंगे ‘राम, लक्ष्मण और सीता’

मेरठ में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा. रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने बीते 2 अप्रैल को यहां से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया था.

Arun Govil bjp

चुनाव प्रचार के दौरान अरुण गोविल.

दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित प्रसिद्व धारावाहिक रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से बीते 2 अप्रैल को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने इस सीट के लिए प्रचार भी शुरू कर दिया है. खबर है कि रामायण में सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अरुण गोविल के लिए प्रचार करेंगे.

दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी इसकी पुष्टि की है कि वे अरुण गोविल के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. हालांकि तारीख और समय के बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, संभावना है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच रामायण सीरियल की स्टारकास्ट मेरठ शहर में मौजूद रहेगी.

दीपिका और सुनील ने क्या कहा

अरुण गोविल के नामांकन दाखिल करने के बाद दीपिका चिखलिया ने कहा था, ‘हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. हमारी काफी सालों से पुरानी है. हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी हम साथ दिखे थे. हम निश्चित रूप से उनके लिए प्रचार करेंगे, क्योंकि वह हमारे पुराने दोस्त हैं.’


ये भी पढ़ें: ‘कोई क्या बोलता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता…’ सुरजेवाला की टिप्पणी पर बोलीं हेमा मालिनी- पीएम मोदी से सीखे विपक्ष


रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी अपने साथी गोविल को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि हमारे बीच एक मजबूत रिश्ता है. उन्होंने कहा, ‘अरुण गोविल के जीवन से बहुत प्रभावित हूं. उनके लिए मेरठ की जनता के बीच मैं 100 प्रतिशत आऊंगा. जल्द ही मेरठ के लोगों से मेरी मुलाकात होगी.’

मेरठ में दूसरे चरण में होंगे मतदान

मेरठ सीट पर नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक है. 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 8 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकेगी. मेरठ में दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital