महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
विजय़ यादव
Gangster Sanjeev Jeeva Murder Case: गैंगेस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के आरोपी विजय यादव के खिलाफ पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें वह लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है. अब पुलिस तमाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसके मददगारों तक पहुंचने का रास्ता तलाश रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश की तह तक पहुंचा जा सके.
बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ की कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या के मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है. जीवा की हत्या की साजिश रचने वालों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब चारबाग से पुराने हाईकोर्ट परिसर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसी बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है और विजय यादव कैसरबाग बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दिखाई दे गया. जिसमें वह बहराइच से आने वाली रोडवेज बस से उतरता हुआ दिखा रहा है. सीसीटीवी में ये भी दिखाई दिया है कि बस से उतरकर उसने वहीं पर किसी युवक से मुलाकात की है. फिलहाल अब धीरे-धीरे पुलिस उसके मददगारों तक पहुंचने का रास्ता बना रही है. इसी के साथ पुलिस कैसरबाग या चारबाग के किसी होटल में विजय के रुकने की भी संभावना के चलते तमाम होटलों के रिकॉर्ड भी खंगालने में जुट गई है.
वहीं सूत्रों के मुताबिक, हत्या के समय कोर्ट के बाहर भी विजय के मददगार मौजूद थे और उसे व्हाट्सएप पर पल-पल की जानकारी मुहैया करा रहे थे. फिलहाल हत्याकांड की विवेचना के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है, जिसमें चार-चार पुलिसकर्मी शामिल हैं. वहीं घटना के बाद से ही कोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. अधिवक्ताओं ने कोर्ट की सुरक्षा को लेकर आंदोलन छेड़ रखा है और योगी सरकार से कोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है.
बता दें कि माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह पेशी के लिए लाया गया था. इस हमले में एक बच्ची समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे. मौके से पुलिस ने कथित हमलावर, जिसकी पहचान विजय यादव (24) के रूप में हुई है, को गिरफ्तार कर लिया था. वह जौनपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…