देश

Wrestlers Protest: “हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे, जब सभी मुद्दों का समाधान हो जाएगा”, बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग पर साक्षी मलिक ने दी चेतावनी

Sonipat Mahapanchayat: हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) में आज 10 जून को पहलवानों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया. इससे पहले साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के नौकरी पर वापस लौटने के बाद ये खबरें सामने आयी थीं कि पहलवानों ने मुकदमा वापस ले लिया है जिसे पहलवानों ने फेक न्यूज बताया था. वहीं आज साक्षी मलिक ने कहा कि “हम सभी भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक ये मुद्दा नहीं सुलझेगा तब तक हम एशियन गेम्स (Asian Games) तभी खेलेंगे. आप नहीं समझ सकते कि हम मानसिक रूप से हर दिन किस दौर से गुजर रहे हैं”. बता दें कि इससे पहले पहलवानों की केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बातचीत हुई थी जिसमें उन्हें आश्वासन दिया था कि 15 जून तक हम बृजभूषण के खिलाफ चार्टशीट दायर करेंगे.

15 जून तक का समय

आज हुई महापंचायत में सरकार के आश्वासन को देखते हुए फैसला लिया गया कि 15 जून तक कोई निर्णय नहीं लेती है तो आगे की रणनीति का ऐलान किया जाएगा. इस दौरान साक्षी मलिक ने कहा, “बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए. वो बाहर रहेगा तो डर का माहौल रहेगा. पहले गिरफ्तार करो, फिर जांच करो. हमें समर्थन मिल रहा है. हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं. कुछ फेक खबरें चलाईं जा रही हैं.”

यह भी पढ़ें- ‘AAP’ की पॉलिटिक्स ट्रिक को फॉलो करने लगी बीजेपी और कांग्रेस, CM केजरीवाल बोले- अच्छी बात है जनता का भला हो रहा..

वहीं बजरंग पूनिया ने कहा, “सरकार के साथ जो बातचीत हम करके आए हैं उसे हम अपने बीच में ही रखेंगे. जो हमारे समर्थन में खड़ी हैं, चाहे वह कोई संगठन हो या खाप पंचायत हो उनके सामने हम यह बातचीत रखेंगे. खिलाड़ी खाप पंचायतों से चर्चा के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगे.” पहलवानों के समर्थन में इससे पहले यूपी के मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी खाप महापंचायत हुई थी.

बृजभूषण शरण सिंह ने चला नया दांव

महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नया दांव चला है. अब वह कैसरगंज संसदीय क्षेत्र के कर्नलगंज में कार्यक्रम कर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुटे हैं. वह लोगों से अपील भी कर रहे हैं. ब्रजभूषण सिंह ने अपने ट्विटर पर लिखा कि “प्रिय साथियों कल 11 जून को सुबह 9 बजे संसदीय आवास विष्णोहरपुर से तरबगंज, बेलसर, परसपुर, कर्नलगंज, वाया चौरी चौराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल जनपद गोंडा बालपुर रघुराज शरण सिंह महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रैली जनसभा में सम्मिलित होने जाते समय जो भी समर्थक मिलना चाहते हैं संपर्क कर मिल सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

3 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago