देश

UP Politics: योगी सरकार के मंत्री नंदी ने बिना नाम लिए अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- “विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं”

UP Politics: यूपी में सियासत गरम चल रही है. पक्ष और विपक्ष के आरोप और विवाद इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जहां एक ओर शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव की नई दोस्ती की चर्चा जोरों पर है तो वहीं भाजपा के एक मंत्री ने चाचा-भतीजे की इस नई जुगलबंदी पर बिना नाम लिए ही निशाना साधा है और यहां तक कह दिया है कि “विरासत में गद्दी मिल सकती है बुद्धि नहीं.”

बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि “किसी को भी विरासत में गद्दी तो मिल सकती है लेकिन बुद्धि नहीं.” उन्होंने कहा कि “चाचा को भतीजे ने कितनी बार सबके सामने मंच से धक्का दिया. यह सब ने देखा है.”

पढ़ें इसे भी:  UP Politics: 7 साल बाद सपा कार्यालय पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, चाचा-भतीजे की जुगलबंदी पर सियासी गलियारों में चर्चा तेज

इसलिए यही प्रार्थना है कि चाचा को बुद्धि मिले. मंत्री के मुताबिक समाजवादी पार्टी सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचती है और बसपा यह देखती है कि कैसे नोट बढ़े और कैसे वोट बढ़े. वह पूरी तरह जातीय राजनीति करती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी जनता के हित की राजनीति करती है और जनमानस के साथ हमारा गठबंधन है. मालूम हो कि औद्योगिक विकास मंत्री शहर में उद्योग बंधु की बैठक करने आए थे. वह यहां उद्यमियों से उनके आवास पर जाकर मिले. इसके अलावा सर्किट हाउस में भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और कानपुर की नब्ज टटोली.

गौरतलब है कि रविवार को ही अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव करीब सात साल बाद, अर्थात 2017 के बाद सपा कार्यालय पहुंचे थे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ था. इसी के बाद राजनीति में हलचल मच गई है. कहा जा रहा है कि चाचा-भतीजे की जोड़ी आने वाले चुनाव में असर डाल सकती है और सत्ता पक्ष के लिए वोट कटवा भी साबित हो सकती है. इसी के साथ मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का उदाहरण भी दिया जा रहा है, जिसमें डिंपल यादव ने रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

9 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

12 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

25 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

44 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

57 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

1 hour ago