सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
हादसे में कार के उड़े परखच्चे
Gas Cylinder Blast : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक गैस सिलेंडर फटने से कोहराम मच गया. यहां ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज चौराहे के पास स्थित एक प्राईवेट हॉस्पिटल के लिए वैन में ऑक्सीजन का सिलेंडर लाया गया था. नीचे उतारते समय सिलेंडर लोगों के हाथ से छूट गया, धड़ाक से गिरते ही उसमें तेज ब्लास्ट हुआ. दो लोग ब्लास्ट की चपेट में आ गए. जिनमें से एक ने वहीं दम तोड़ दिया.
संवाददाता ने बताया कि घटना के बाद जख्मी लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. ब्लास्ट से उनके शरीर की हालत ऐसी हो गई थी, कि कोई भी उनको देखकर कांप जाता. दोनों जनों के हाथ, पैर से शरीर अलग हो गए थे. डीसीपी वेस्ट ने मीडिया को जानकारी दी कि जख्मी हुए लोगों के नाम आरिफ और शोभित थे. जिनमें से आरिफ की मौत गई. वहीं, गम्भीर रूप से घायल शोभित का इलाज चल रहा है.
डीसीपी ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित बालागंज चौराहे के पास स्थित निजी अस्पताल के बाहर की है, जहां एक वैन से सिलेंडर को नीचे उतारा जा रहा था. उसी समय तेज आवाज के साथ सिलेंडर फट गया और उसे उतारने वालों के चीथड़े उड़ गए. उनके परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वहां कोहराम मच गया.
ये भी पढ़ें- 18 साल की बेटी की शादी कराना चाहते थे परिजन, लड़का पसंद न आने पर आग बबूला हुआ भाई, अपनी बहन को गोली मारकर ले जी जान
संजय कुमार नाम के शख्स ने कहा, ‘मैं मौके पर मौजूद था. सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि मेरे दोनों कान सुन्न हो गए थे. लगभग 5 मिनट तक कुछ सुनाई नहीं दे रहा था. सिर्फ धुएं का गुबार ही दिखाई दे रहा था.’ चश्मदीद ने कहा- इस घटना से आस-पास के इलाके में हड़कम्प मच गया. कइयों को लगा जैसे बम फट गया हो. ब्लास्ट की चपेट में आए दोनों युवक फरीदीपुर स्थित एलाइट ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारी थे.
संवाददाता ने बताया कि इस घटना में घायलों के बारे में प्लांट संचालक को भी सूचित किया गया है और आगे की जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है.
अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…