देश

‘..तेरी वर्दी उतरवा देंगे’ पार्षद पति की ये धमकी सुनकर ASI ने खुद ही फाड़ी खाकी वर्दी, वीडियो वायरल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में टीआई के चेंबर में एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस भाजपा सरकार पर सवाल दाग रही है. यहां एक पार्षद के पति का पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ASI) से किसी बात पर विवाद हो गया था. पार्षद पति ने तैश में आकर कहा, ‘..तेरी वर्दी उतरवा दूंगा’.

यह सुनकर ASI अपना आपा खो बैठे और फिर वहां मौजूद लोगों के सामने ही अपनी खाकी वर्दी फाड़ने लगे. ASI ने गुस्‍से में अपनी बेल्‍ट भी उतारकर फेंक दी. ASI को वर्दी फाड़ते देखकर वहां मौजूद लोग दोनों को शांत करने की कोशिश करने लगे. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

यह मामला कई महीने पुराना बताया जा रहा है, हालांकि इसका CCTV फुटेज अब सामने आया है. वीडियो फुटेज के इंटरनेट पर वायरल होने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं, विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेर रही है.

इस वीडियो में ASI अपनी वर्दी फाड़ते नजर आ रहे हैं

मध्‍य प्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया के X हैंडल पर कहा, “यह सत्ता की हनक है, भाजपा के पार्षद की धमक देखिए, एक वर्दीधारी को अपनी वर्दी फाड़नी पड़ गई. प्रदेश में पुलिसिंग का स्तर जीरो हो गया है, अपराध अनियंत्रित हैं, अपराधी बेख़ौफ़ और पुलिस कहीं लाचार तो कहीं दबाब में है.”

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सिंगरौली में पार्षद पति अर्जुन गुप्ता ने टीआई व नगर निगम के अधिकारियों के सामने ASI विनोद मिश्रा को वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी, जिसके बाद ASI विनोद मिश्रा ने अपनी वर्दी फाड़ी. बहरहाल, पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

12 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

29 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

46 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago