Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, 4 एकड़ में लगा पंडाल, पहलवानों के समर्थन में लिया जाएगा बड़ा फैसला

सोनीपत के मुंडलाना गांव के स्टेडियम में एक महापंचायत बुलाई गई है. इस महापंचायत में पहलवानों के साथ-साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी शामिल होंगे.

Mahapanchayat in Sonipat today

सोनीपत में महापंचायत आज

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है. इस संघर्ष में महिला पहलवानों को हर जगह से समर्थन मिल रहा है. हरियाणा के सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव में 4 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है. इसी पंडाल में महापंचायत होने जा रही है. इस महापंचायत में हर जाति ओर समहु के लोग शामिल होगें.

जानकारी के मुताबिक इस आंदोलन में बड़े-बड़े नेता, किसान ओर आम जनता के साथ इस महांपचात में आगे की रणनीति की तैयारी की जायगी. इस महापंचायत में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब व उत्तर प्रदेश के किसान भी हिस्सा लेगें. इस आंदोलन के चलते पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे.

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी महापंचायत में होंगे शामिल

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि इस महापंचायत में हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश के किसान भी पहुंचने वाले है. साथ ही इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी शामिल होने वाले है. चढूनी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर बार-बार सीबीआई की रेड कराकर उन्हें परेशान किया जा रहा है. इसलिए इस महापंचायत में सत्यपाल मलिक भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : भारत की जीडीपी ने बनाया विश्व स्तर पर नया रिकॉर्ड, दर्ज की 6.1 फीसदी की वृद्धि

करीब 20 हजार लोग होंगे शामिल

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया. और कहा कि महापंचायत में पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जा सकते है. इस महापंचायत में करीब 20 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसकी वजह से 4 एकड़ में पंडाल लगाया गया है. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी. बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के अनुसार लिए गए फैसले में सहयोग किया जायेगा.

अल्टीमेटम खत्म होने पर दिल्ली कूच करेंगे

आयोजित महापंचायत में लिए गए फैसले के अनुसार चरखी दादरी जिले की खापों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंचायतों को अब 9 जून का अल्टीमेटम खत्म होने का इंतजार है. मामला नहीं जमा तो 10 जून को दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा.

महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू होगी

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने  बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी. महापंचायत में हर वर्ग व हर जाति के लोग शामिल होगें जिसके बाद पहलवान बेटियों का समर्थन किया जायेगा. बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के मुताबिक लिए गए फैसले में सहयोग किया जायेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital