मनोरंजन

Adipurush Collection: रिलीज से पहले ही 500 करोड़ की ‘आदिपुरुष’ ने कमा लिए 400 करोड़ रुपये, प्रभास की फिल्म से इंडस्ट्री को बड़ी उम्मीदें

Adipurush Collection: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष की हर तरफ चर्चा है. वहीं दूसरी तरफ फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या 500 करोड़ के बजट में 16 जून को रिलीज हो रही आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर सकती है. लेकिन आदिपुरुष के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आई है कि फिल्म अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अगर ऐसा ही रहा तो रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म 500 करोड़ का बजट बटोर लेगी.

फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ी

ओम राउत के आदिपुरुष’ की रिलीज करने की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. इस फिल्म के गानों और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है, इसके साथ फिल्म के ग्राफिक्स भी शानदार लग रहे हैं. ‘आदिपुरुष’ के रिलीज के बाद फिल्म के हिट होने के तो कयास पहले ही लगाए जा रहे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही फिल्म ने अपनी बजट का करीब 85 फीसदी पैसा कमा लिया है.

500 करोड़ रुपये के बजट का 86.4 फीसदी वसूल

रिपोर्टों के अनुसार, ओम राउत द्वारा निर्देशित आदिपुरुष ने गैर-नाटकीय राजस्व से 247 करोड़ कमाए हैं, जिसमें उपग्रह अधिकार, संगीत अधिकार, डिजिटल अधिकार और अन्य सहायक अधिकार शामिल हैं. जबकि साउथ में मिनिमम गारंटी के तौर पर थिएट्रिकल रेवेन्यू से इसने 185 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं कुल कलेक्शन की बात करें तो टी-सीरीज की आने वाली बड़ी फिल्म ने रिलीज से पहले 432 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपने 500 करोड़ रुपये के बजट का 86.4 फीसदी वसूल कर लिया है.

ये भी पढ़ें- भारत की जीडीपी ने बनाया विश्व स्तर पर नया रिकॉर्ड, दर्ज की 6.1 फीसदी की वृद्धि

फिल्म की स्टारकास्ट

ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. आदिपुरुष फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. काफी विवादों और ट्रोलिंग के बाद अब आदिपुरुष फिल्म फैन्स के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब होता नजर आ रहा है.

Dimple Yadav

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

7 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

8 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

8 hours ago