मुंबई में युवती ने की आत्महत्या
Maharashtra News: महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी विकास रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की 27 वर्षीय बेटी लिपि के आत्महत्या करने के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. विकास रस्तोगी फिलहाल शिक्षा विभाग के सचिव हैं तो वहीं राधिका रस्तोगी मुद्रा विभाग में सचिव हैं.
मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि 27 वर्षीय लिपि ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. इसके बाद उन्हें तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने मीडिया को बताया कि लिपि ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जो कि पुलिस के पास है. इसमें उन्होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है. वह हरियाणा के सोनीपत शहर से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं और ऐसा बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर वह काफी चिंतित थीं.
नागपुर टाइम्स के मुताबिक इस घटना के बाद से परिवार गहरे शोक में है. फिलहाल आज दोपहर 1 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर लिपि का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लिपि ने सुबह करीब 4 बजे राज्य सचिवालय के पास की इमारत से छलांग लगा दी थी. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मालूम हो कि इससे पहले महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैसकर ने भी अपने 18 साल के बेटे को 2017 में खो दिया था. उन्होंने भी मुंबई की एक ऊंची इमारत से छलांग लगा दी थी.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…