ICMR Guidelines
ICMR Guidelines 2024: अधिकतर घरों में सुबह नाश्ते में ब्रेड बटर का सेवन किया जाता है. कई लोग ब्रेड बटर को हेल्दी ऑप्शन मानकर खाते हैं. लेकिन असल में ऐसा नहीं है, ब्रेड-बटर या कुकिंग ऑयल वाली चीज खाना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.
हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की ओर से जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक ब्रेड बटर और कुकिंग ऑयल वाली चीज लोगों की सेहत के लिए हानिकारक बताते हुए अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में शामिल किया है. ऐसे में आईसीएमआर द्वारा इन फूड्स को अपनी डेली डाइट से हटाने की सलाह दी गई है. आइए जानते है अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड क्या है और इसके नुकसान के बारे में.
ICMR के अनुसार, अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में आमतौर पर हाई मात्रा में फैट चीनी और नमक पाया जाता है जबकि इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व कम होते हैं. इन फूड्स में कई अतिरिक्त तत्व शामिल किये जाते हैं और अत्यधिक हेरफेर किए जाते हैं. जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, चॉकलेट, कैंडी, आइसक्रीम, पैकेज्ड सूप, चिकन नगेट्स, हॉट डॉग, फ्राइज़ और बहुत कुछ हैं. ऐसे फूड्स को ही अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कहते हैं.
ICMR ने लोगों को सलाह देते हुए कहा हैं कि वे अपनी डाइट में अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करें. इसके स्थान पर ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालों का सेवन बढ़ाएं. साथ बी घर पर खाना पकाने पर अधिक ध्यान दें.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…