लाइफस्टाइल

कहीं आप तो नहीं पी रहे Apple Juice के रूप में शराब, एक्सपर्ट ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें

Apple Juice: बढ़ती गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बुरा कर दिया हैं. ऐसे मौसम में लोग खाने से ज्यादा पीने पर जोर देते हैं. धूप और गर्मी की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ने लगता है. ऐसे में अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स या फिर फ्रिज का पानी पीने लगते हैं. इससे आपके शरीर को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं आजकल कुछ लोग एप्पल जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं. दरअसल, एप्पल सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन सेब का जूस सेहत के लिए उतना असरदार नही हैं.

एक्सपर्ट का कहना हैं कि सेब खाना हमारे लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन एप्पल जूस जिसे डिब्बों में पैक करके बेचा जा रहा है वो सेहत के लिए खतरा है. एप्पल जूस बच्चों को फैटी लिवर का शिकार बना रहा है. ये जूस बच्चों से लेकर युवाओं तक की सेहत पर शराब की तरह असर कर रहा है. सेब का जूस अल्कोहल नहीं है लेकिन ये शराब की तरह ही सेहत पर असर कर रहा है.

बच्चों में शराब की तरह असर कर रहा एप्पल जूस

डॉक्टर्स ने बताया है कि बच्चों को फैटी लीवर की बीमारी हो रही है जबकि बच्चे शराब नहीं पीते. बच्चों पर सेब का जूस शराब की तरह ही असर कर रहा है. बच्चों पर सेब का जूस शराब की तरह ही मेटाबोलाइज्ड होता है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सेब का जूस सेहत पर कैसा असर करता है, क्या ये अल्कोहल की तरह हानिकारक है?

सेब का जूस और शराब का सेहत पर असर

एक्सपर्ट्स के मुताबिक एप्पल जूस शराब जितना हानिकारक है या नहीं, यह विषय चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यह जांच के लायक है. एक्सपर्ट ने बताया कि दोनों ड्रिंक का हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. अगर इनके सेहत पर असर को पहचान लिया जाए तो बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: हीटवेव से लगातार हो रही हैं मौतें, लू से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां, डाइट में शामिल करें ये चीजें

जानें किस तरह से एप्पल जूस शरीर पर कर रहा असर

एप्पल जूस और अल्कोहल अपनी अलग-अलग सामग्री के कारण सेहत पर कुछ अलग-अलग प्रभाव डालते हैं. एप्पल जूस में विटामिन सी जैसे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ फ्रुक्टोज और ग्लूकोज जैसी नेचुरल शुगर होती है. इस जूस में चीनी की अधिक मात्रा चिंता का विषय है. अगर लगातार और ज्यादा इस जूस का सेवन किया जाए तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. प्रोसेस सेब का जूस जो बाजार में मिलता है उसमें पोषक तत्वों और फाइबर की कमी होती है जो डायबिटीज मरीजों के लिए जहर है. इस जूस का सेवन वजन को बढ़ा सकता है.

मॉडरेट शराब का सेवन भी सेहत के लिए जहर है. इसका कम सेवन करने से भी लीवर के कार्य, मस्तिष्क के स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है. रेड वाइन को कुछ हद तक दिल की सेहत में सुधार करने के लिए ठीक माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जिसकी वजह से इसे दिल की सेहत से जोड़ा गया है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

2 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

7 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

15 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

29 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

34 minutes ago