Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mumbai News: IAS अधिकारी की बेटी ने की आत्महत्या, पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखी ये बात

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है. 

Mumbai Girl suicide

मुंबई में युवती ने की आत्महत्या

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Maharashtra News: महाराष्ट्र कैडर के IAS अधिकारी विकास रस्तोगी और राधिका रस्तोगी की 27 वर्षीय बेटी लिपि के आत्महत्या करने के बाद घर में कोहराम मच गया है. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है. हालांकि आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. विकास रस्तोगी फिलहाल शिक्षा विभाग के सचिव हैं तो वहीं राधिका रस्तोगी मुद्रा विभाग में सचिव हैं.

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि 27 वर्षीय लिपि ने सुबह करीब 4 बजे नरीमन पॉइंट स्थित अपने सरकारी आवास की 10वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी. इसके बाद उन्हें तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है.


ये भी पढ़ें: Milk Rate Hike: चुनाव खत्म होते ही दूध हुआ महंगा, अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए इतने रुपए, आज से देश भर के सभी बाजारों में लागू हुआ नया रेट


 

हरियाणा से कर रही थीं LLB

पुलिस ने मीडिया को बताया कि लिपि ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जो कि पुलिस के पास है. इसमें उन्होंने किसी को भी अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है. वह हरियाणा के सोनीपत शहर से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थीं और ऐसा बताया जा रहा है कि पढ़ाई को लेकर वह काफी चिंतित थीं.

किया गया अंतिम संस्कार

नागपुर टाइम्स के मुताबिक इस घटना के बाद से परिवार गहरे शोक में है. फिलहाल आज दोपहर 1 बजे चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर लिपि का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लिपि ने सुबह करीब 4 बजे राज्य सचिवालय के पास की इमारत से छलांग लगा दी थी. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

मालूम हो कि इससे पहले महाराष्ट्र कैडर के आईएएस अधिकारी मिलिंद और मनीषा म्हैसकर ने भी अपने 18 साल के बेटे को 2017 में खो दिया था. उन्होंने भी मुंबई की एक ऊंची इमारत से छलांग लगा दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital