Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Milk Rate Hike: चुनाव खत्म होते ही दूध हुआ महंगा, अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए इतने रुपए, आज से देश भर के सभी बाजारों में लागू हुआ नया रेट

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ ने कहा कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से अमूल दूध के नए रेट प्रभावी हो जाएंगे.

Amul Milk

फोटो-सोशल मीडिया

Milk Rate Hike: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अमूल के दूध के रेट बढ़ गए हैं. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (GCMMF) ने एक बयान में बताया है कि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के मद्देनजर सोमवार से सभी प्रकार के अमूल दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

GCMMF के प्रबंधन निदेशक जयन मेहता ने बताया कि अमूल ब्रांड के तहत सभी प्रकार के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गई है. इससे पहले फरवरी 2023 में कीमतें बढ़ी थीं. किसानों को उनकी बढ़ी हुई उत्पादन लागत की भरपाई के लिए यह वृद्धि जरूरी है.

बता दें कि GCMMF पूरे देश में अमूल ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करती है. बता दें कि अमूल दूध के रेट बढ़ने के  12 घंटे बाद ही मदर डेयरी ने भी दिल्ली-एनसीआर बाजार में दूध की कीमतों बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है.


ये भी पढ़ें: रात में स्टाफ के लिए बना था शायद गलती से आ गया…PCS अधिकारी की कढ़ाई पनीर में निकली हड्डी, मचा हड़कंप, यूपी का ये होटल सील


अब ये हुए रेट

GCMMF ने ये भी कहा कि दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि से एमआरपी में 3-4 फीसदी की वृद्धि होती है, जो औसत खाद्य महंगाई से काफी कम है. फरवरी 2023 से अमूल ने अब तक कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की थी.

जयन मेहता ने बताया कि नए रेट सोमवार यानी 3 जून से लागू हो रहे हैं. इस तरह से अब आधा लीटर अमूल भैंस का दूध, आधा लीटर अमूल गोल्ड दूध और आधा लीटर अमूल शक्ति दूध आदि के रेट बढ़ गए हैं और अब इनकी संशोधित कीमतें क्रमश: 36 रुपये, 33 रुपये और 30 रुपये हो गई है. दूध के संचालन और उत्पादन की समग्र लागत में वृद्धि की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है.

अमूल दही के भी बढ़ेंगे दाम

गुजरात के साथ ही अमूल दूध दिल्ली-एनसीआर, मुंबई सहित देश के सभी हिस्सों में सप्लाई होता है. कीमतें बढ़ाने की अपनी वजह बताते हुए जीसीएमएमएफ ने कहा है कि अमूल एक नीति के रूप में दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए उपभोक्ताओं द्वारा भुगतान किए गए प्रत्येक रुपये में से करीब 80 पैसे उत्पादकों को देता है. कीमत में संशोधन से हमारे दुग्ध उत्पादों को लाभकारी दूध की कीमतों को बनाए रखने और उन्हें और दूध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही अमूल ने दही की कीमतों में भी बढ़ोतरी की घोषणा की है.

मदर डेयरी की दूध अब मिलेगा इतने रुपये में

मदर डेयरी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह तीन जून 2024 से सभी बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर रही है. इसके बाद से दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपये प्रति लीटर, जबकि टोंड 56 रुपये और डबल टोंड दूध 50 रुपये प्रति लीटर रुपये में मिलेगा तो वहीं भैंस के दूध की कीमत अब बढ़कर 72 रुपये प्रति लीटर व गाय के दूध की कीमत 58 रुपये प्रति लीटर हो गई है. तो वहीं टोकन दूध (थोक विक्रय दूध) 54 रुपये प्रति लीटर में सेल होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital