देश

Bihar Politics: बिहार में हो सकता है महाराष्ट्र जैसा खेल, कभी बदल सकती है सरकार, बीजेपी सांसद का बड़ा दावा

Bihar Politics: बिहार के महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से सियासत गरमाई हुई है. ऐसे में बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेला हो सकता है और सरकार कभी बदल सकती है. उनके इस बयान के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ा गई है. सांसद प्रदीप कुमार ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन पर से अब राज्य के विधायकों और सांसदों का भरोसा उठ गया है और आने वाले समय में वे सभी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

सांसद प्रदीप कुमार ने दावा करते हुए कहा कि जेडीयू (JDU) के कई विधायक बीजेपी के संपर्क में है और यहां कभी भी महाराष्ट्र जैसा खेल हो सकता है. इस मामले में अभी महागठबंधन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

‘नीतीश कुमार पर से उठा विश्वास’

बीजेपी सांसद ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब आरजेडी (RJD) विधायक सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार खिलाफ बयानबाजी की. वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार में मंत्री चंद्रशेखर यादव के रामचरितमानस पर बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है. प्रदीप कुमार ने कहा कि, ”महाराष्ट्र में विधायकों और सांसदों का सरकार से विश्वास उठ जाने के बाद जो कुछ हुआ, वो सबके सामने है. उसी तरह बिहार में विधायकों और सांसदों का नीतीश कुमार पर से विश्वास उठ गया है. आने वाले समय में जेडीयू के सभी सांसद और विधायक बीजेपी में शामिल होंगे”.

ये भी पढ़ें-  Rahul Gandhi की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा घेरा तोड़कर करीब पहुंचा शख्स, लगा कांग्रेस नेता के गले

नीतीश के लिए सभी दरवाजे बंद

अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने दावा किया है कि बिहार में बहुत जल्द महाराष्ट्र वाला खेल होगा. उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार को छोड़कर बीजेपी के द्वार सभी के लिए खुले हैं. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अब कोई पहचान नहीं बची है उनके लिए दरवाजा बंद हैं बाकी के लिए खुला है.

प्रेस कांफ्रेंस में ही फूट-फूट कर रो पड़े अश्विनी चौबे

बीते दिन सोमवार को बक्सर में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने दुख जताया है. बीजेपी नेता की मृत्यु की खबर सुनकर केंद्रीय मंत्री प्रेस कांफ्रेंस में ही फूट-फूट कर रो पड़े.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

28 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago