देश

Maharashtra Politics: शिवसेना-BJP गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं! जानें सीएम शिंदे के सांसद बेटे ने क्यों की इस्तीफे की पेशकश

Maharashtra Politics: कल्याण लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता जो कहेंगे, वही प्रत्याशी मान लिया जाएगा. भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने ठान लिया है कि किसी और प्रत्याशी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सांसद डॉक्टर श्रीकांत शिंदे ने अब इस पर प्रतिक्रिया दी है.

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे ने कहा कि हमारा मकसद केंद्र में फिर से बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार बनाना है. हालांकि, अगर इस दिशा में हमारे काम का कोई विरोध करता है, कोई परेशान करता है या फिर कोई व्यवधान उत्पन्न होता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा देने को तैयार हूं.

कुछ नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं: श्रीकांत शिंदे

उन्होंने कहा कि हम और देश की सभी जनता पीएम मोदी को 2024 में इस देश के प्रधानमंत्री के रूप में फिर से स्थापित करने के लिए संकल्पित है. हम इसके लिए भरसक प्रयास करेंगे. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया है कि डोंबिवली में कुछ नेता शिवसेना-भाजपा गठबंधन को लेकर स्वार्थी राजनीति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब सरकार ने ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ पर दिया जोर, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने दी थी सलाह

“मुझे किसी पद की आकांक्षा नहीं”

श्रीकांत शिंदे ने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से किसी पद की आकांक्षा नहीं रखता. उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसे उम्मीदवार बनाना है, इसका फैसला शिवसेना-भाजपा गठबंधन के वरिष्ठ नेता करेंगे. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मेरा नामांकन नहीं भी हुआ तो जो भी उम्मीदवार होगा हम एकमत होकर प्रचार करेंगे और उसे जिताएंगे.

सीएम शिंदे के बेटे के बयान से सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा-शिवसेना में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कल्याण लोकसभा सीट को लेकर दोनों दलों के बीच तनाव नजर आ रहा है. यहां से सीएम शिंदे के बेटे सांसद हैं. इस सीट से स्वर्गीय राम कापसे कई बाद विधायक और दो बार सांसद चुने गए थे. इसलिए भी भाजपा इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही है. पार्टी के स्थानीय नेताओं ने तो पहले ही ऐलान कर दिया है कि कल्याण लोकसभा सीट पर भाजपा शिवसेना का समर्थन नहीं करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

20 minutes ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

40 minutes ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

45 minutes ago

दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिवाजी कॉलेज में धूमधाम से हुआ हिंदी माह 2026 का समापन, गजल की प्रस्तुति ने मोहा मन

शिवाजी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय की राजभाषा समिति एवं बी.ए. प्रोग्राम विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में…

1 hour ago

सिर्फ कलाकृति नहीं, सांस्कृतिक पहचान हैं ये रंग! दिल्ली में सजी ‘रंगमंजूषा’ प्रदर्शनी, Bharat Express पर संस्कार भारती की झलक

Sanskar Bharati Art Exhibition: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संस्कार भारती द्वारा आयोजित पांच दिवसीय 'रंगमंजूषा'…

2 hours ago