मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
ओडिशा ट्रेन हादसे की तस्वीर
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर में बहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी. जिसकी तस्वीरें अभी तक लोगों की दिल और दिमाग में बैठी हुई हैं. हादसे को तकरीबन एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों को अभी शक है कि वहां अभी भी कई शव हो सकते हैं. लोगों की शिकायतें आ रही है थीं कि वहां से गुजरने पर अजीब से महक या बदबू आ रही है. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, लेकिन उन्हें वहां कोई भी शव नहीं मिला.
दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ (CPRO) आदित्य कुमार चौधरी ने बताया कि “NDRF की टीम ने हादसे वाली जगह का दो बार निरीक्षण कर चुकी है और साइट क्लीयरेंस भी दिया जा चुका है. फिर भी लोगों की शिकायत के बाद राज्य सरकार की टीम ने भी दोबारा घटनास्थल पर पहुंच कर तलाशी ली. उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायत पर कहा कि यह बदबू सड़े हुए अंडों की आ रही थी”.
रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में लगभग 4 टन अंडे लोड किए गए थे और हादसे के बाद सभी अंडे टूट गए और अब तक ये बुरी तरह से सड़ चुके हैं. जिसके वजह से यह बदबू आ रही है. ये सड़ें हुए अडों की महक है न की इंसानों की शवों की. वहीं घटनास्थल से आ रही दुर्गंध पर उन्होंने कहा कि सड़े हुए अंडों को वहां से हटाने के लिए बालासोर नगर पालिका की मदद ली जा रही है.
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा घायल हैं. ये हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस के मेन लाइन को छोड़कर लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के टकराने की वजह से हुआ था.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…