गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
सीएम एकनाथ शिंदे (फोटो फाइल)
Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया दौर चल रहा है. हर दिन नया घटनाक्रम और बयानबाजी हो रही है. इस कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पूर्व की महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंंत्री देवेंद्र फडणवीस को झूठे आरोपों में जेल भेजना चाहती थी. उन्होंने इसके लिए एक योजना भी बनाई थी. सीएम शिंदे पत्रकारों से तत्कालीन एमवीए की सरकार के कार्यकाल पर बात करते हुए यह बात कही. दरअसल मुंबई के एक अदालत ने टैपिंग मामले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में सीएम शिंदे बात कर रहे थे.
यह पूरा मामला साल 2021 के मार्च महीने में देवेन्द्र फडणवीस की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने से जुड़ा है. उस समय वह विधानसभा में विपक्ष के नेता थे.
इसी को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महा विकास अघाड़ी की सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उस MVA की सरकार ने बीजेपी के नेताओं पर अलग-अलग आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजना चाहती थी. उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार ने (निर्दलीय सांसद) नवनीत राणा, (BJP सांसद) नारायण राणे आदि को जेल भेजने का सोचा समझा कदम उठाया था. इसके साथ ही उन्होंने यह योजना देवेन्द्र फडणवीस के लिए अपनाई थी. शिंदे ने कहा कि अब चीजें स्थिति साफ हो गई है जनता जान गई है कि क्या गलत है और क्या सही.
वही शिंद की पीएम मोदी तारीफ करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति का एक उदाहरण है. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों का एक साथ ने पीएम मोदी की सफलता के कारण बनेगा.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…